बेलनौती कार्यक्रम संपन्न, बेलतोड़ी आज

बेल के पेड़ में जोड़ा बेल को ढूंढ कर उस बेल के पास डोली ले कर पहुंचते हैं.
सिंहेश्वर सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर सिंहेश्वर के द्वारा रविवार की शाम माता दुर्गा के आगमन को लेकर बेलनौती की रस्म की गई. पुलिस लाइन में बेल वृक्ष के निकट पूजा कर जोड़ा बेल में पीला कपड़ा बांधकर मां दुर्गेे काे निमंत्रण दिया गया. नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा के छठे दिन रविवार को सिंहेश्वर में दुर्गा चौक और बाबा मंदिर परिसर से मैया के आगमन को ले श्रद्धालु डोली लेकर धूमधाम से निमंत्रण देने पहुंचे. पुलिस लाइन में बेल वृक्ष पर सीढ़ी से चढ़ भूमि राम ने निमंत्रण देते हुए जोड़ा बेल को पीला धोती से लपेट दिया और पंडित महानंद झा, पुजारी अशोक तिवारी के साथ पूजा कर रस्म पूरी की. आरती के बाद मैया के जयकारे के साथ निमंत्रण का कार्यक्रम पूर्ण कर श्रद्धालुओं की टोली वापस लौटी. ऐसी मान्यता है कि बेल के पेड़ में जोड़ा बेल को ढूंढ कर उस बेल के पास डोली ले कर पहुंचते हैं. विधि विधान से मैया की पूजा आरती कर उस जोड़ा बेल में पीला कपड़ा बांधा जाता है. वह मैया के निमंत्रण का प्रतिक है. इस दौरान श्रद्धालु मैया के कार्यक्रम में गाजे बाजे व अपने घर के ढोलक, घंटी, झाल लेकर मैया की यात्रा में शामिल हुए. मैया की डोली के आगे- आगे माता के भक्त सड़क की साफ- सफाई करते आगे बढ़ रहे थे. जहां से मैया की डोली जा रही थी लोग सड़क की पानी से सड़क को धोकर साफ करते दिखे. मौके पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के स्थायी अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, अशोक भगत, जनार्दन भगत, गजेंद्र यादव, दीपक भगत, दिनेश शर्मा, गोविंद खंडेलवाल, विनोद यादव हरिओम चौधरी, विष्णु अग्रवाल, पिंटू चौधरी, ललित भगत, पिंकू सिंह, सुमित वर्मा, भूमि राम, शंकर चौधरी, मनोज भगत शामिल रहे. वहीं मंदिर न्यास समिति में न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल, सदस्य रोशन कु ठाकुर, संजीव ठाकुर, प्रभारी अमरनाथ ठाकुर, लेखापाल राकेश कुमार सहित श्रद्धालु मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




