एमइटी-25 की परीक्षा के लिए 30 तक भरा जायेगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन
एमइटी-25 की परीक्षा के लिए 30 तक भरा जायेगा आवेदन

एमइटी-25 की परीक्षा के लिए 30 तक भरा जायेगा आवेदन

विज्ञापन

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने एमएड सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए एमइटी-25 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. ऑनलाइन आवेदन 14 से 30 मई तक लिए जायेंगे. जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि दो जून निर्धारित की गयी है. वहीं प्रवेश पत्र 12 जून से डाउनलोड किया जा सकता है.

परीक्षा 14 जून को आयोजित ह���गी. इसका परिणाम 20 जून को जारी किया जायेगा. इसके बाद प्रथम मेरिट सूची 23 जून को प्रकाशित होगी और नामांकन 24 जून से 28 जून तक होंगे. इसके बाद दूसरी मेरिट सूची दो जुलाई को आयेगी और तीन जुलाई से आठ जुलाई तक नामांकन होंगे. वहीं तीसरी मेरिट सूची 12 जुलाई को प्रकाशित होगी और नामांकन 14 जुलाई से 18 जुलाई तक होंगे. जबकि यदि आवश्यकता हुई तो 22 जुलाई को ऑन स्पॉट मेरिट सूची जारी होगी और 23 जुलाई से 28 जुलाई तक नामांकन की अंतिम प्रक्रिया चलेगी. इसके उपरांत 31 जुलाई से कक्षायें आरंभ कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन