ePaper

शहर के सौंदर्यीकरण व ट्रैफिक सुधार को लेकर डीएम को दिया आवेदन

Updated at : 30 Dec 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के सौंदर्यीकरण व ट्रैफिक सुधार को लेकर डीएम को दिया आवेदन

शहर के सौंदर्यीकरण व ट्रैफिक सुधार को लेकर डीएम को दिया आवेदन

विज्ञापन

मधेपुरा. शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था में सुधार और अतिक्रमण से मुक्ति को लेकर सोमवार को शहरवासियों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंपा. लोगों ने कहा कि शहर में कहीं भी व्यवस्थित वाहन पार्किंग नहीं है. बाजार आने वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जगह की कमी को देखते हुए बड़े पार्किंग स्थल के बजाय बाजार क्षेत्र में तीन से चार छोटे पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाय. इसके लिए सदर अस्पताल, सदर थाना और जनरल हाई स्कूल के बाहर सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन को उपयुक्त बताया. इससे नगर परिषद को राजस्व भी मिलेगा और लोगों को सुविधा भी. मुख्य शहर में पूर्णिया गोला चौक से कॉलेज चौक तक सड़क के बीच डिवाइडर लगाने और उस पर लाइट की व्यवस्था करने की मांग की गयी है. साथ ही सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और वर्दी में ड्यूटी सुनिश्चित करने की बात कही गयी है. इसके अलावा पूर्णिया गोला से जयपालपट्टी और थाना चौक से पंचमुखी चौक जैसी कनेक्टिंग सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करने की मांग की, ताकि मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो सके. शहर में वेंडिंग जोन के निर्माण की भी मांग की. इसके लिए पुराना बस स्टैंड बेहतर विकल्प बताया. तात्कालिक व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल के पास पीएचईडी की खाली जमीन पर सब्जी और फल दुकानों को शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया है. वहीं बुडको द्वारा कराये जा रहे नाला निर्माण में अनियमितता की थर्ड पार्टी जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की भी मांग की. वहीं मुरहो मार्केट से सोनी ज्वेलर्स तक अधूरे नाला निर्माण के कारण गड्ढों में जमा पानी से संक्रमण फैलने और हादसे की आशंका जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन