भव्या पोर्टल को लेकर एएनएम को मिला प्रशिक्षण
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

भव्या पोर्टल को लेकर एएनएम को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
कुमारखंड.
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भव्या पोर्टल को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि ट्रेनर लल्लू कुमार ने एएनएम को भव्या पोर्टल पर अपना- अपना आइडी बनाने के बाद पोर्टल पर कार्य करने के बारे में जानकारी दी. बीएचएम कुमार धनंजय ने एएनएम को कहा कि ओपीडी, कॉल चैन, जननी वार्ड एनसीडी में कार्यरत एएनएम ससमय पहुंच कर अपने- अपने कार्य का निष्पादन करें. ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहे यूनिफॉर्म कर्मी की पहचान है. ऑनलाइन से संबंधित सभी डाटा को अपटूडेट रखेंगे. डाटा संबंधित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय, बीएनएमइ अमित कुमार, एएनएम पल्लवी कुमारी रागनी कुमारी, नीतू कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंचन कुमारी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










