ePaper

आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारतरत्न व लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे: एसडीएम

Updated at : 14 Apr 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारतरत्न व लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे: एसडीएम

आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारतरत्न व लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे: एसडीएम

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . आंबेडकर जयंती पर एसडीएम एसजेड हसन ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया. मौके पर उनके एसडीपीओ अविनाश कुमार सहित अन्य अनुमंडल कर्मी मौजूद थे. एसडीएम ने कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन. उन्होंने कहा कि वे सच्चे अर्थों में भारतरत्न व लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे. समतामूलक व न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा. वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब की कृति को देशवासी भूला नहीं सकते. आज उन्हीं का प्रतिफल है कि हमलोग संविधान के नियम कानून के तहत चल रहे हैं. कानून में सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है. यहां कोई किसी से भेदभाव नहीं कर सकता. आज भारतवर्ष के संविधान को समस्त दुनिया सर्वोच्च मानती है. यहां का संविधान काफी लचीला है, जिससे सभी मानव को उचित अधिकार प्राप्त है. मौके पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, एस वर्मा, अमन कुमार, आमिर निजाम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन