कुमारखंड में छह लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
कुमारखंड में छह लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

छह लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान छह लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या 3 भगवा टोला में पुलिस ने छापेमारी कर पार्वती देवी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि 15 लीटर वाला गैलन में छह लीटर शराब लेकर पार्वती देवी बिक्री करने जा रही थी. जिसे गिरफ्तार कर मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

शराब के मामले में 16 गिरफ्तार :मधेपुरा.

मद्यनिषेध विभाग के द्वारा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के चंपानगर वार्ड नंबर एक में छापेमारी कर एक लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर नूनवती देवी को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया. साथ ही जिला के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 16 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन