चार दिनों से स्कूल बंद, पढ़ाई बाधित

ग्वालपाड़ : प्रखंड के खोखसी पंचायत के अमौनाबीसनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विवाद गहराता जा रहा है. विद्यालय में ग्रमीणों ने तालाबंदी कर दी, पठन -पाठन बाधित है. जानकारी के अनुसार खोखसी पंचायत के अमौना-बीसनपुर स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय शिक्षकों एवं ग्रामीणों के विद्यालय में पठन-पाठन, मध्याह भोजन, परिभ्रमण को लेकर खींचातानी चल रही […]
ग्वालपाड़ : प्रखंड के खोखसी पंचायत के अमौनाबीसनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विवाद गहराता जा रहा है. विद्यालय में ग्रमीणों ने तालाबंदी कर दी, पठन -पाठन बाधित है. जानकारी के अनुसार खोखसी पंचायत के अमौना-बीसनपुर स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय शिक्षकों एवं ग्रामीणों के विद्यालय में पठन-पाठन, मध्याह भोजन, परिभ्रमण को लेकर खींचातानी चल रही है. लगभग 176 लोगों ने अपनी हस्ताक्षरित आवेदन डीएम, एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को दे कर विद्यालय प्रधान सहित शिक्षकों के विरुद्ध पठन – पाठन, मध्याह भोजन एवं परिभ्रमण की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में अनेक वार्ड सदस्य एवं जीविका सदस्यों का भी हस्ताक्षर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




