बोकारो में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

बोकारो में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

Bokaro News: बेरमो अनुमंडल में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटकर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गोमिया से प्रशांत कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग पंचायत स्थित हुरलुंग जोभिया टोला में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान प्रमिला देवी, पति अजय महतो उर्फ टेकलाल महतो के रूप में हुई है. 

बेटी ने दी नाना-नानी को सूचना

घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मृतका की बेटी ने अपने नाना-नानी को फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तत्काल हुरलुंग पहुंचे. 

पति पर लगा हत्या का आरोप

परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप उसके पति अजय महतो उर्फ टेकलाल महतो पर लगाया है. बताया जा रहा है कि टेकलाल महतो विदेश में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था. 

मायका विष्णुगढ़ में, पुलिस कर रही पूछताछ

मृतका का मायका विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा पंचायत अंतर्गत गोलगो गांव में है. घटना की सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में मृतका की बेटी सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. 

कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाए. 

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola