बिहार बोर्ड 11वीं में चाहिए एडमिशन, आज ही करें अप्लाई, नहीं मिलेगा दूसरा मौका 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Apr 2026 9:59 AM

विज्ञापन

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Bihar Board 11th Admission 2026: बिहार 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन लास्ट डेट नजदीक है. कैंडिडेट्स अपने इंटरेस्ट के अनुसार, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स चुन सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 11वीं (इंटर एडमिशन) 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे तुरंत OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर लें.

अप्लाई करने की लास्ट डेट

बिहार 11वींं कक्षा में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2026 है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्द-से-जल्द अप्लाई कर लें क्योंकि आज के बाद मौका नहीं मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के छात्र भी OFSS पोर्टल के माध्यम से अप्लाई करने के पात्र हैं.

Bihar Board 11th Admission 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम का चयन करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सेव कर लें

स्ट्रीम का मिलेगा ऑप्शन

आवेदन के दौरान स्टूडेंट अपनी रुचि के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुन सकते हैं. साथ ही वे कई स्कूल/कॉलेज का विकल्प भर सकते हैं, जिससे एडमिशन के मौके बढ़ जाते हैं.

मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन

11वीं में एडमिशन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद स्टूडेंट को तय समय में संबंधित स्कूल/कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा.

फॉर्म भरने वालों के लिए जरूरी सलाह

स्टूडेंट आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. आज लास्ट डेट है, इसलिए बिना देरी किए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें- बिहार जीविका का फाइनल रिजल्ट जारी, brlps.in पर करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन