चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

Published at :13 Aug 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के बाबा निशिहर नाथ मंदिर प्रांगण स्थित तीन दुकानों में बृस्पतिवार की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिस चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकर कर शंकरपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जानकारी अनुसार निशिहर पुर मंदिर प्रांगण स्थित मुकेश सरदार के किराना दुकान […]

विज्ञापन
शंकरपुर : थाना क्षेत्र के बाबा निशिहर नाथ मंदिर प्रांगण स्थित तीन दुकानों में बृस्पतिवार की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिस चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकर कर शंकरपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जानकारी अनुसार निशिहर पुर मंदिर प्रांगण स्थित मुकेश सरदार के किराना दुकान और वीरेंद्र चोपाल के मिठाई दुकान एवंशंभु शर्मा के दुकान में गुरूवार की रात्री चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.
जिसमें हजारों रूपया नकदी सहित किराना सामान की चोरी कर लिया गया था. चोरी की घटना की जानकारी दुकानदारों को अहले सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस ने निशिहरपुर के मंतोष सरदार के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन