आक्रोशितों ने बीडीओ को बनाया बंधक

Published at :16 Jun 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशितों ने बीडीओ को बनाया बंधक

अखिल भारतीय नौजवान संघ ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन मधेपुरा : अखिल भारतीय नौजवान संघ जिला इकाई ने बुधवार को अपने मांगों के समर्थन में सदर प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक बीडीओ को बंधक बना कर रखा. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला सचिव शंभु क्रांति […]

विज्ञापन

अखिल भारतीय नौजवान संघ ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

मधेपुरा : अखिल भारतीय नौजवान संघ जिला इकाई ने बुधवार को अपने मांगों के समर्थन में सदर प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक बीडीओ को बंधक बना कर रखा. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला सचिव शंभु क्रांति ने कहा कि पंचायत में चल रही योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी व्यक्ति के उपर कार्रवाई की जाय.धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पवन कुमार ने कहा कि मुरहो पंचायत के सभी योजनाओं का उच्चस्तरीय जांच की जाय. योजना में शामिल दलालों के ऊपर कार्रवाई की जाय.
मौके पर आठ सूत्री मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सचिव सौरभ कुमार भारती ने किया. मौके पर प्रियंका, शक्ति, आलोक, निलय कुमार, जगदीश कुमार, मो निजाम, रामदेव कुमार, लक्षमया भारती, विपीन कुमार, दिलीप कुमार, बिट्टू कुमार, अविश कुमार, वसीम उद्दीन, जयप्रकाश यादव, राजेश्वर ऋषिदेव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन