डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी

Published at :10 Jun 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी

मधेपुरा : आठ जुलाई को होने वाली इंवेस्टर्स मीट के बाद निवेशकों के प्रस्ताव अधिक संख्या में प्राप्त होने की संभावना को देखते हुए डीएम मो सोहैल ने 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया है. कमिटी का कार्य निवेशकों और भूदाता को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्यक से उद्योग केंद्र में स्थापित सिंगल विंडो सिस्टम […]

विज्ञापन

मधेपुरा : आठ जुलाई को होने वाली इंवेस्टर्स मीट के बाद निवेशकों के प्रस्ताव अधिक संख्या में प्राप्त होने की संभावना को देखते हुए डीएम मो सोहैल ने 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया है. कमिटी का कार्य निवेशकों और भूदाता को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्यक से उद्योग केंद्र में स्थापित सिंगल विंडो सिस्टम के दौरान आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है. डीएम की अध्यक्षता में बनी इस कमिटी के उपाध्यक्ष एसपी मधेपुरा विकास कुमार होंगे.

इसके अलावा डीडीसी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहरसा, अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज सदस्य हैं. वहीं पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, उच्च पथ प्रमंडल, विद्युत विभाग, लघु जल संसाधन विभाग के इइ को भी सदस्य बनाया गया है.

जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को सदस्य सचिव बनाया गया है. कमेटी की बैठक प्रति माह या आवश्यकता के अनुसार होगी. कमेटी का कार्य निवेश में आ रही कठिनाइयों को दूर करने तथा बेहतर माहौल बनाने के लिए जरूरी कार्यवाही करना है.

बेचना चाहते हैं जमीन, तो शपथ पत्र लेकर पहुंचें
रेल इंजन कारखाना के निर्माण के साथ ही औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ीहै. औद्योगिक निवेश आओ बिहार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी भूधारियों, जो न्यूनतम दो एकड़ से अधिक जमीन निवेशकों को बेचना चाहते हैं, वे भूमि के अद्यतन रसीद और जमीन के विवादित नहीं होने संबंधी शपथपत्र ले कर पहुंचें. आठ जुलाई की बैठक में ऐसे भूदाता को भी शामिल किया जायेगा.
रामकुमार सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन