सोना हुआ सस्ता और चांदी भी फिसली, क्या आपके शहर में बदले हैं दाम?

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :22 Apr 2026 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 April 2026

गहनों की शॉपिंग से पहले चेक करें आज के दाम (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 April 2026: सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 15,528 रुपये पर स्थिर है. साथ ही, चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट्स जानने के लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 April 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार का मिजाज समझना बहुत जरूरी है. 22 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है, जिससे बाजार में एक स्थिरता का माहौल बना हुआ है. ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत का सीधा असर सोने-चांदी के कीमतों पर पड़ रहा है. हालांकि आपको बता दें कि  यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज की शुरुआती हलचल के आधार पर हैं. 

सोने की कीमतों में क्यों आई सुस्ती?

आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,528 रुपये प्रति ग्राम पर टिका हुआ है, जिसमें कल के मुकाबले मात्र 1 रुपये की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक इंटरनेशनल लेवल पर जियोपॉलिटिकल टेंशन्स साफ नहीं होते, तब तक सोने की चाल ऐसी ही बनी रहेगी. अगर आप 10 ग्राम सोना लेने जा रहे हैं, तो आज आपको लगभग 1,55,280 रुपये खर्च करने होंगे.

आज का सोने का रेट टेबल 22 अप्रैल 2026:

शुद्धता रेट (प्रति ग्राम)बदलाव (कल से)
24 कैरेट₹15,528– ₹1
22 कैरेट₹14,234– ₹1
18 कैरेट₹11,646– ₹1
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के हिसाब से सोने के ताजा भाव:

शहर24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई₹1,55,280₹1,42,340
दिल्ली₹1,55,430₹1,42,490
कोलकाता₹1,55,280₹1,42,340
बेंगलुरु₹1,55,280₹1,42,340
चेन्नई₹1,55,990₹1,42,990
पटना₹1,56,920₹1,43,850
रांची₹1,56,920₹1,43,850
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की बात करें तो आज इसमें 100 रुपये प्रति किलो की हल्की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. अप्रैल महीने में चांदी ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है, जहां यह 2.75 लाख रुपये के ऊंचे स्तर तक भी गई थी. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल संकेतों की वजह से चांदी की कीमतों में यह छोटा बदलाव देखने को मिला है. 

आज का चांदी का रेट टेबल 22 अप्रैल 2026:

वजनआज का भावकल का भाव
1 ग्राम₹264.90₹265
100 ग्राम₹26,490₹26,500
1 किलोग्राम₹2,64,900₹2,65,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के हिसाब से चांदी के ताजा भाव:

शहरचांदी (प्रति 100 ग्राम)चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
मुंबई₹26,490₹2,64,900
दिल्ली₹26,490₹2,64,900
कोलकाता₹26,490₹2,64,900
बेंगलुरु₹26,490₹2,64,900
चेन्नई₹27,490₹2,74,900
पटना₹27,500₹2,75,000
रांची₹27,500₹2,75,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: बिहार से झारखंड तक, आज पेट्रोल-डीजल ने कहां-कहां रंग बदला? यहां देखें रेट लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola