एमडीएम का 25 बोरा चावल जब्त

Published at :09 Jun 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम का 25 बोरा चावल जब्त

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बरियाही में बुधवार को कालाबाजारी की नियत से निकाले गये 20 – 25 बोरा एमडीएम के चावल को रोक कर ग्रामीणों ने शंकरपुर थाना को सूचना दिया. मौके पर पहुंचे सअनि सुमन कुमार सिंह ने सभी चावल को जब्त कर थाना ले गये. थाना […]

विज्ञापन

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बरियाही में बुधवार को कालाबाजारी की नियत से निकाले गये 20 – 25 बोरा एमडीएम के चावल को रोक कर ग्रामीणों ने शंकरपुर थाना को सूचना दिया. मौके पर पहुंचे सअनि सुमन कुमार सिंह ने सभी चावल को जब्त कर थाना ले गये. थाना में चावल के स्कूल से निकालने की छानबीन की जा रही है. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा यदुवंश यादव ने बताया कि जब्त चावल नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महराजी टोला का है. संवेदक की गाड़ी रास्ता नहीं रहने के कारण विद्यालय तक नहीं पहुंच पाती है.

इस विद्यालय के एमडीएम के चावल मध्य विद्यालय बरियाही के गोदाम में रखा जाता है. हालांकि ग्रामीणों ने एमडीएम के चावल की कालाबाजारी का आरोप लगाया है. इस बाबत ग्रामीण प्रवीण, पारस मणि आजाद, रविंद्र यादव प्रकाश कुमार, सुरेश कुमार, अनिल यादव ने बताया कि बुधवार को दस बजे दिन में मध्य विद्यालय बरियाही के सामने एमडीएम का करीब 20 – 25 बोरा चावल संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ था.

ग्रामीणों ने बताया कि कई विद्यालय के शिक्षक आपस में तालमेल कर एमडीएम के अनाज की कालाबाजारी कर उसे खुले बाजार में बेच देते है. बुधवार को संदिग्ध अवस्था में चावल देख कर पुलिस को सूचना दी गयी थी. इस बाबत ग्रामीणों द्वारा जब्त किये एमडीएम के चावल को ट्रैक्टर पर लाद कर थाना लाया गया है. वहीं प्रखंड के एमडीएम प्रभारी मुकेश कुमार ने किसी भी प्रकार की जानकारी रहने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन