गल्ला व्यवसायी से ढाई लाख की छिनतई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

मुरलीगंज(मधेपुरा) : झपटामार गिरोह के बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े मुरलीगंज बाजार के मिडिल चौक के पास बैंक से लौट रहे एक गल्ला व्यवसायी से ढाई लाख रुपये छीन कर फरार हाे गया. इस घटना के बाद बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही […]
विज्ञापन
मुरलीगंज(मधेपुरा) : झपटामार गिरोह के बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े मुरलीगंज बाजार के मिडिल चौक के पास बैंक से लौट रहे एक गल्ला व्यवसायी से ढाई लाख रुपये छीन कर फरार हाे गया.
इस घटना के बाद बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. झपटामार गिरोह के शिकार बने व्यवसायी बबलू साह के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी.
गल्ला व्यवसायी से…
पीछे से आये अपराधी, थैला लेकर भागे : पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वह रहटा निवासी गल्ला व्यवसायी रामचंद्र चौधरी से भारतीय स्टेट बैंक के अंदर ढाई लाख रुपये लेकर झोला में रखे और बिहारीगंज रोड की तरफ जा रहे थे. इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और नोट से भरा थैला झपट कर छीन लिया और भाग खड़े हुए. दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे.
घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए. वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
मुरलीगंज के मिडिल चौक के पास की घटना
व्यवसायी बबलू साह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




