देसी शराब कारोबारी गिरफ्तार, शराब जब्त

Published at :26 Mar 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब कारोबारी गिरफ्तार, शराब जब्त

पुरैनी : थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित हरिनगर मुहल्ले में पुरैनी थानाध्यक्ष एकरार अहमद खान के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत किये छापेमारी में मगन सिंह को अवैध महुआ शराब निर्माण की सामग्री, शराब व उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अवैध महुआ शराब कारोबारी को जहां मौके […]

विज्ञापन
पुरैनी : थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित हरिनगर मुहल्ले में पुरैनी थानाध्यक्ष एकरार अहमद खान के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत किये छापेमारी में मगन सिंह को अवैध महुआ शराब निर्माण की सामग्री, शराब व उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अवैध महुआ शराब कारोबारी को जहां मौके पर गिरफ्तार किया गया. वहीं उसके घर से 110 किलो महुआ , 12 किलो गुड़, पांच पॉकेट नौशादर की टिकिया सहित 12 लीटर तैयार देसी महुआ शराब को जब्त किया गया.
इसके अलावा शराब निर्माण करने वाले कई उपकरण को भी जब्त कर पुरैनी थाना लाया गया. वहीं इस बाबत पुरैनी थाना में थाना कांड संख्या 21/2016 धारा 272,273 भादवि व 47ए उत्पाद अधिनियिम के तहत मामला दर्ज कर शराब कारोबारी को जेल भेज दिया. छापेमारी दल में एएसआइ मो समीउल्लाह खान के अलावा सभी पुलिस बल व चौकीदार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन