राघव चड्ढा बीजेपी में होंगे शामिल, संजय सिंह का आरोप- ऑपरेशन लोटस चला रही भाजपा

Published by :Pritish Sahay
Published at :24 Apr 2026 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Raghav Chadha

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का किया ऐलान, फोटो- पीटीआई

Raghav Chadha: शुक्रवार (24 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है. राघव चड्ढा ने AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को जोरदार झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. चड्ढा के साथ मीडिया से बात करते हुए संदीप पाठक ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की. इस दौरान चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई (10 में से सात) सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने घोषणा की कि स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत सात लोग उनके साथ हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा- मैं आपको पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग करने का असली कारण बता रहा हूं. मैं उनके अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के लायक नहीं था क्योंकि मैं उनके अपराध में शामिल नहीं था. हमारे पास सिर्फ दो विकल्प थे- या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15 -16 साल में किए गए अपने जनसेवा कार्यों को त्याग दें या अपनी ऊर्जा और अनुभव से सकारात्मक राजनीति करें. इसलिए, हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे.

राज्य सभा में AAP के दो तिहाई सांसद हमारे साथ- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद राघव चड्ढा ने कहा- राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं.”

राघव चड्ढा ने की बीजेपी की सराहना

राघव चड्ढा ने कहा- हम बीजेपी में विलय कर रहे हैं, बीते 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.

संदीप पाठक ने किया AAP से अलग होने का ऐलान

संदीप पाठक ने कहा- मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी, लेकिन ऐसी स्थिति आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं.

‘आप’ नेता संजय सिंह का आरोप- ऑपरेशन लोटस चला रही बीजेपी

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा के AAP छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के ऐलान के बाद भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए बीजेपी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही. सत्ता का दुरुपयोग करके पार्टी ऑपरेशन लोटस चला रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola