78 सौ बोतल देसी शराब बरामद

गम्हरिया मधेपुरा : थाना क्षेत्र के सगहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कुनकुन सिंह, विजय सिंह के घर में तीन सौ 25 काटून, 78 सौ बोतल देशी शराब जब्त किया. इस दौरान दोनों अवैध शराब विक्रेता मौके पर से फरार हो गया. वहीं बताया […]
गम्हरिया मधेपुरा : थाना क्षेत्र के सगहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कुनकुन सिंह, विजय सिंह के घर में तीन सौ 25 काटून, 78 सौ बोतल देशी शराब जब्त किया. इस दौरान दोनों अवैध शराब विक्रेता मौके पर से फरार हो गया. वहीं बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में भाई हैं . बरामद कर देशी शराब को थाना लाया गया. जहां एएसपी राजेश कुमार ने शराब बरामद की पुष्टि की.
मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि एक अप्रैल तक प्रखंड के किसी कौने में अवैध शराब नहीं बचना चाहिए. वहीं उन्होंने होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा. मौके पर एएसआई अरूण चौधरी, एएसआई रविंद्र झा, पुलिस बल आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




