शहीद सदानंद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

Published at :20 Mar 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद सदानंद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय के कार्यलय के समीप शहीद सदानंद स्मारक पर शनिवार को अमर शहीद सदानंद की 42 वीं पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय के कार्यलय के समीप शहीद सदानंद स्मारक पर शनिवार को अमर शहीद सदानंद की 42 वीं पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया. मौके पर विजय वर्मा ने कहा वे सच्चे क्रांति कारी थे.

उनकी सहादत को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए मधेपुरा मंडल कारा का नाम शहीद सदानंद कारा रखने के लिए सरकार के से मांग की जायेगी. मौके पर पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला प्रो विजेंद्र नारायण यादव, जदयू जिला सियाराम यादव, प्रधान बाबू, शिव गुलाम मेहता, शियाराम यादव, प्रसन्न कुमार, अशोक चौधरी, विद्यानंद महतो, मो जुम्मन, शिवनारायण यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, अमरेश यादव, जयकांत यादव, अंजय यादव, खोखा प्रसाद यादव, चंदन यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन