आवेदन के इंतजार में है साहसी बीना का इंसाफ

Published at :19 Mar 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
आवेदन के इंतजार में है साहसी बीना का इंसाफ

मधेपुरा/बिहारीगंज : मैट्रिक परीक्षा देने के कारण बीना को उसके ससुरालवालों ने एक साल की बच्ची के साथ उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया. बीना पूरी रात बिहारीगंज रेलवे स्टेशन पर भूखे प्यासे बैठी रही. मानवीय संवेदना को झंकझोरने वाले इस समाचार को ‘मैट्रिक परीक्षा देने की मिली सजा, घर से निकाला’ शीर्षक से […]

विज्ञापन
मधेपुरा/बिहारीगंज : मैट्रिक परीक्षा देने के कारण बीना को उसके ससुरालवालों ने एक साल की बच्ची के साथ उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया. बीना पूरी रात बिहारीगंज रेलवे स्टेशन पर भूखे प्यासे बैठी रही.
मानवीय संवेदना को झंकझोरने वाले इस समाचार को ‘मैट्रिक परीक्षा देने की मिली सजा, घर से निकाला’ शीर्षक से 16 मार्च को प्रभात खबर समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया.
बीना के साथ हुए इस अत्याचार को सुन कर तत्काल प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पहल की और उसके मां-बाप को बुला कर उनके हवाले कर दिया गया. लेकिन इस घटना के 96 घंटे बीतने के बावजूद बीना का इंसाफ आवेदन के इंतजार में दम तोड़ रहा है. अखबार में खबर छपने के बाद उसके भैंसुर युगेश साह घर से फरार है.
पूरी रात बिहारीगंज स्टेशन पर गुजारी थी.14 मार्च को बीना जब मैट्रिक परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो उसकी व्यथा सुन कर कार्यपालक दंडाधिकारी उदाकिशुनगंज अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ पुरैनी जयश्रीदास, बीसीओ उदाकिशुनगंज अमित कुमार, चौसा थाना के पुलिस पदाधिकारी राजगुप्त सिंह द्रवित हो गये. बीना ने इंसाफ के लिए आवेदन भी लिख कर दिया.
लेकिन इस आवेदन का क्या हुआ, कोई नहीं जानता. परीक्षा केंद्र पर तैनात सीडीपीओ जयश्री दास मानवीय संवेदना दिखाते हुए महिला हेल्पलाइन को सूचना भी दी. लेकिन हेल्पलाइन आवेदन मिलने के इंतजार में बैठा रहा.ससुराल में डरी-सहमी है बीना . बीना को मां ने ससुराल पहुंचा दिया. यहां वह अभी भी डरी सहमी है.
शुक्रवार को प्रभात खबर से हुई बातचीत में उसने बताया कि उसकी बड़ी गोतनी सुलेखा देवी उसे बार-बार मारने की धमकी दे रही है. हालांकि गुरुवार को उसके पति मुकेश पंजाब से लौट आया है, लेकिन घरवालों पर उसकी नहीं चलती. फिलहाल तो बीना का ‘इंसाफ’ आवेदन के इंतजार में है.
कहते हैं संबंधित अधिकारी
बीना के बारे में पुरैनी सीडीपीओ जयश्री दास ने उन्हें फोन से सूचना दी थी. लेकिन पीड़ित महिला आवेदन लेकर हेल्पलाइन नहीं पहुंची. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रियंका कुमारी, महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक
बीना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. न ही उन्हें कोई आवेदन दिया गया है. इस मामले में आवेदन मिला, तो दोषियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई करेंगे.
राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन