अप्रैल में शुरू होगी एनएच 106 की निर्माण प्रक्रिया

Published at :19 Mar 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल में शुरू होगी एनएच 106 की निर्माण प्रक्रिया

मधेपुरा : एनएच 106 के बहुप्रतीक्षित दोहरीकरण योजना निर्माण प्रक्रिया अप्रैल माह में शुरू हो जायेगी. इसके लिए राशि प्राप्त हो गयी है. अधिग्रहित जमीन का मुआवजा भी जल्द दे दिया जायेगा. वहीं एनएच 106 के दोहरीकरण के दौरान सड़क की जमीन पर पक्के निर्माण को भी चिह्नित कर कर लिया गया है. सिंहेश्वर में […]

विज्ञापन
मधेपुरा : एनएच 106 के बहुप्रतीक्षित दोहरीकरण योजना निर्माण प्रक्रिया अप्रैल माह में शुरू हो जायेगी. इसके लिए राशि प्राप्त हो गयी है. अधिग्रहित जमीन का मुआवजा भी जल्द दे दिया जायेगा.
वहीं एनएच 106 के दोहरीकरण के दौरान सड़क की जमीन पर पक्के निर्माण को भी चिह्नित कर कर लिया गया है. सिंहेश्वर में भी इन मामलों में नोटिस निर्गत कर दिया गया है. शुक्रवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में डीएम मो सोहैल ने प्रेस से मिलिये कार्यक्रम के दौरान एनएच और विभिन्न योजना के लिए भू अर्जन के बारे में स्थिति स्पष्ट कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर अंचलाधिकारी को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया है.
इसके लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से भी स्वीकृति मिल गयी है. वहीं एनएच 107 के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. माणिकपुर चौक से राजपुर के बीच एनएच 107 के खस्ताहाल होने के बारे में डीएम ने कहा कि इसके निर्माण के लिए कई बार टेंडर निकाला जा चुका है लेकिन इस पर कोई बिड नहीं हुई है. एक बार फिर टेंडर निकाला गया है. उम्मीद है जल्दी ही अग्रतर प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर में रोड नंबर 18 के शेष कार्य को पूरा किया जा रहा है.
वहीं जिले में भूअर्जन की अद्यतन स्थति से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि रेल विद्युत इंजन कारखाना मधेपुरा के निर्माण के लिए करीब तीन सौ छह एकड़ भूमि का भू अर्जन कर 25 फरवरी को रेलवे को दखल कब्जा दे दिया गया है. अधिकांश रैयतों के मुआवजा भुगतान का कार्य भी पूर्ण है. वहीं पुलिस लाइन मधेपुरा के निर्माण के लिए 23.71 एकड़ भूमि प्रक्रियाधीन है.
भुगतान के लिए कई बार कैंप किया जा चुका है लेकिन रैयतों द्वारा अभी कागजात जमा नहीं किये जाने के कारण भुगतान शुरू नहीं हो सका है. बिहार राज्य उच्च् पथ संख्या 91 के मौजा बिशनपुर जयसिंह थाना नंबर 229 में 28.05 एकड़ भू अर्जनाधीन भूमि का भुगतान किया जा रहा है.
इसी रोड के मौजा बिहारीगंज थाना नंबर 231 में 12.38 एकड़, मौजा कुस्थन में 8.507 एकड़, मौजा मोहनपुर चौमुख थाना नंबर 228 में 1.275 एकड़, मौजा बिशनपुर जयसिंह थाना नंबर 229 में 1.088 एकड़ का भी मुआवजा भुगतान शुरू है. जबकि विजय घाट के समीप पुल के पहुंच पथ के लिए 46.55 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए एक जनवरी 2014 दर पर पुन: दर निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन