मैट्रिक परीक्षा. तीसरी नजर की चूक से परीक्षा में बैठ रहे हैं मुन्नाभाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा में फिर धराये चार मुन्नाभाई िजले में पीरक्षा के दौरान मुन्नाभाई के गिरफ्तार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे चार मुन्नाभाई को पुलिस ने हिरासत में लिया और जेल भेज दिया. हालांकि, नकल के आरोप में समाचार प्रेषण तक एक भी परीक्षार्थी के निष्कासन […]
विज्ञापन
मधेपुरा में फिर धराये चार मुन्नाभाई
िजले में पीरक्षा के दौरान मुन्नाभाई के गिरफ्तार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे चार मुन्नाभाई को पुलिस ने हिरासत में लिया और जेल भेज दिया. हालांकि, नकल के आरोप में समाचार प्रेषण तक एक भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं थी. इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें जिला मुख्यालय के 22 व उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी.
मधेपुरा : जिले में 19 मार्च तक चलने वाली मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन नकल के आरोप में निष्कासित छात्रों की संख्या में जहां शुन्य रही. वहीं दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाई को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया. बुधवार को दोनों पालियों की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. इस वर्ष 11 मार्च से शुरू मैट्रिक की परीक्षा में जिला प्रशासन के सख्ती का असर पहले ही दिन से देखा जा रहा है.
परीक्षा में कड़ाई बढने से परीक्षार्थियों ने नये नुसखे का इजात कर लिया है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. हालांकि प्रशासन की पैनी नजर से ये मुन्ना भाई पार नहीं पाते है, लेकिन यह भी तय है कि चेहरे का एडिमट कार्ड से और सख्ती के साथ मिलान किया जाये तो फर्जी परीक्षार्थियों की संख्या बढ सकती है. इंटर व मैट्रिक परीक्षा के दौरान देखा गया है कि पहले दिन से ही फर्जी परीक्षार्थी पुलिस के हत्थे चढे लगना.
यह सिलसिला परीक्षा के दौरान अनवरत जारी है. इससे जाहिर होता है कि परीक्षा के पहले ही दिन से परीक्षा में बैठने वाले फर्जी परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक हो. इसके बावजूद सीसीटीवी कैमरा के अलावा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी के साथ-साथ केंद्रधीक्षक व वीक्षक की नजर की चूक से परीक्षा के पांचवें दिन तक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल थे. इसकी गहराई से जांच की जाये तो एक फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




