दबिया से काट कर अधेड़ की हत्या

गम्हरिया : थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में बुधवार की रात राजेंद्र यादव के घर में घुस कर पड़ोसी देवनारायण यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर राजेंद्र यादव की दबिया से वार कर हत्या कर दी. घटना को लेकर सीकेंद्र यादव के फर्द बयान पर देवनारायण यादव सहित गांव के ही अजय यादव, […]
गम्हरिया : थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में बुधवार की रात राजेंद्र यादव के घर में घुस कर पड़ोसी देवनारायण यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर राजेंद्र यादव की दबिया से वार कर हत्या कर दी. घटना को लेकर सीकेंद्र यादव के फर्द बयान पर देवनारायण यादव सहित गांव के ही अजय यादव, योगेंद्र यादव, बिंदेश्वरी यादव, मनोज यादव, गुगुलू यादव उर्फ दिलीप यादव, पप्पू यादव, विशेश्वर यादव को नामजद करते हुए व आठ-दस अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात देवनारायण यादव 15, 16 लोगों के साथ राजेंद्र यादव के घर में घुस गया और राजेंद्र यादव को खींच कर बाहर निकाला. इस दौरान सभी हमलावरों ने लाठी डंडा और दबिया से प्रहार कर राजेंद्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया. मौके पर मौजूद राजेंद्र की पत्नी गणिता देवी ने हल्ला मचाया, तो ग्रामीणों ने हमलावरों में से एक देवनारायण को मौके पर पकड़ लिया. हालांकि अन्य हमलावर भागने में सफल रहे. वहीं दबिया से घायल राजेंद्र को ग्रामीण गम्हरिया पीएचसी ले गये. जहां चिकित्सकों ने चिंता जनक स्थिति देखते हुए घायल को मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




