खेल मैदान पर बाढ़ आश्रय स्थल से बच्चों को हो रही परेशानी

Published at :07 Jan 2016 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
खेल मैदान पर बाढ़ आश्रय स्थल से बच्चों को हो रही परेशानी

खेल मैदान पर बाढ़ आश्रय स्थल से बच्चों को हो रही परेशानी फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – खेल मैदान पर बना बाढ़ आश्रय स्थल प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. एक तरफ जहां सरकार जिले के सभी विद्यालयों में खेले कूद को विशेष रूप से महत्व दे रही है. खेल कूद से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ […]

विज्ञापन

खेल मैदान पर बाढ़ आश्रय स्थल से बच्चों को हो रही परेशानी फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – खेल मैदान पर बना बाढ़ आश्रय स्थल प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. एक तरफ जहां सरकार जिले के सभी विद्यालयों में खेले कूद को विशेष रूप से महत्व दे रही है. खेल कूद से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ – साथ मानसिक विकास होता है. वहीं दूसरी तरफ गम्हरिया प्रस्तावित उच्च विद्यालय खेल मैदान को बाढ़ आश्रय स्थल बना देने के कारण बच्चों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खेल का मैदान होने के बावजूद बच्चे खेल कूद से वंचित है. प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव ने बताया कि पिछले 2008 में आये बाढ़ में यहां बाढ़ आश्रय स्थल बना दिया गया था. विगत दिन पहले इस बाबत आवेदन बीडीओ एवं बीइओ के पास देने गया तो उन्होंने कहा कि यह आवेदन आप डीएम को दीजिए. प्रधानाध्यापक ने कहा कि जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया. लेकिन अब तक इस मैदान की ओर स्थानीय प्रशासन एवं वरीय पदाधिकारी ध्यान नहीं दिये. जिस कारण स्कूल के बच्चे एवं स्थानीय बच्चों को खेल कूद में काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन