अवकाश के कारण परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह जायेंगे सैकड़ों छात्र

Published at :07 Jan 2016 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
अवकाश के कारण परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह जायेंगे सैकड़ों छात्र

अवकाश के कारण परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह जायेंगे सैकड़ों छात्र प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में एलएलबी व प्री लॉ के सैकड़ों छात्र परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह सकते है. हालांकि विवि प्रशासन ने एलएलबी एवं प्री लॉ के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी. लेकिन विवि व कॉलेजों में बड़ा दिन […]

विज्ञापन

अवकाश के कारण परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह जायेंगे सैकड़ों छात्र प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में एलएलबी व प्री लॉ के सैकड़ों छात्र परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह सकते है. हालांकि विवि प्रशासन ने एलएलबी एवं प्री लॉ के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी. लेकिन विवि व कॉलेजों में बड़ा दिन की छुट् टी रहने के कारण कई छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही. वैसे छात्रों का कहना है कि जब कॉलेजों में छुट्टी थी तो कैसे परीक्षा प्रपत्र भरा जाता. अब छात्रों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसलिए छात्रों के अलावा विभिन्न छात्र संगठनों ने कम से कम एक सप्ताह परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की हैं. इस संबंध में छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि इन दोनों परीक्षा का परीक्षा प्रपत्र भरने से सैकड़ों छात्र वंचित है.उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रपत्र भरने के समय में विवि व कॉलेजों में अवकाश था. क्रिसमस की छुट्टी के बाद दो जनवरी को विवि व कॉलेज खुला. लेकिन इस दौरान ही बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित थी. अब अनावश्यक रूप से छात्रों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरना पड़ेगा. जिससे छात्रों को मानसिक व आर्थिक दोनों नुकसान होगा. उन्होंने कुलपति से मांग करते हुए अविलंब परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की. मनीष ने कहा कि अगर विवि प्रशासन परीक्षा फार्म भरने की तिथि नहीं बढ़ाती है तो एनएसयूआई अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का विवश होगा. एनएसयूआई के मनीष कुमार, सुदीप कुमार सुमन, प्रभात कुमार मिस्टर ने बताया कि परीक्षा प्रपत्र की पूर्व में निर्धारित तिथि को बढ़ा कर बिना विलंब शुल्क के 04 जनवरी तक किया गया था. वहीं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 11 जनवरी निर्धारित है. लेकिन 18 को विवि में नोटिफिकेशन होने के बाद 22 दिसंबर को कॉलेज में परीक्षा फार्म उपलब्ध कराया गया. जबकि 23 दिसंबर के बाद लगातार विवि व कॉलेजों में छुट्टी रहा. दो जनवरी को कॉलेज खुला भी तो दूर दराज के छात्र परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह गये थे. कुल मिला कर बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए छात्रों को एक ही दिन का समय मिला. —- इनसे ट ——कॉलेज व विभागों में पांच घंटे उपस्थित रहे शिक्षक प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत सभी पीजी विभागों के अलावा कॉलेज के शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में पांच घंटे कॉलेज व विभाग में अपनी उपस्थित सुनिश्चित करें. इस संबंध में कुलपति डा विनोद कुमार के निर्देश पर कुलसचिव डा बीएन विवेका ने अधिसूचना जारी कर दिया है. कुलसचिव कार्यालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल सचिवालय राज भवन पटना के पत्र में वर्णित परिनियम के प्रावधानानुसार विवि क्षेत्राधीन पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष, महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य को निर्देशित किया जाता है कि विभागों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति कार्यावधि में प्रति सप्ताह चालीस घंटे एवं प्रति दिन पांच घंटे सुनिश्चित की जाये. इसके अलावा शिक्षकों के आगमन एवं प्रस्थान का समय उपस्थिति पंजी पर दर्ज करने की सूचना भी सूचना पट्ट पर अंकित रहनी चाहिए. विवि स्थित पीजी विभाग सहित विवि अंतर्गत सभी अंगीभुत कॉलेज को इस निर्देश के अनुपालन की साप्ताहिक सूचना भी विवि को प्रेषित करनी है. —– इनसेट —–बीएनएमयू के 32 शिक्षकों को नहीं मिल रहा है प्रोन्नति का लाभफोटो- कैंपस 1कैप्शन- शिक्षकों के कागजातों की जांच करते विवि पदाधिकारी प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के जिन शिक्षकों को प्रोन्नति के बावजूद प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है. वैसे शिक्षकों के दावों की गुरूवार को समीक्षा की गयी. कुलपति डा विनोद कुमार के निर्देश पर गठित समिति ने शिक्षकों के सभी रिपोर्ट को खंगाला और विस्तृत रूप से प्रोन्नति संबंधी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन शिक्षकों को उच्च न्यायालय से प्राप्त न्यायादेश के अलावा अन्य कागजातों की गहन रूप से जांच की गयी. वहीं शिक्षकों ने विवि प्रशासन को दावों के संबंध में सभी कागजात उपलब्ध करवाया. इस दौरान समिति के संयोजक सह विवि के कुलानुशासक डा बीएन विवेका, वित्त पदाधिकारी हरिकेश नारायण सिंह एवं कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस डा अरूण कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद थे. मौके पर कुलानुशासक डा बीएन विवेका ने बताया कि विवि में कुल 32 वैसे शिक्षक है, जो प्रोन्नति के बावजूद प्रोन्नति के आधार पर वेतन देने की मांग कर रहे है. इन शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें प्रोन्नति के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. शिक्षकों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुलपति डा विनोद कुमार ने समिति का गठन किया. गठित समिति द्वारा इन शिक्षकों के दावों पर विचार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कुल 32 शिक्षक में पहले दिन 16 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन