महिला की हत्या कर शव काे जला डाला

पूर्णिया : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 में महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया. किचाइन टोला के नजदीक मकई के खेत में 50 वर्षीया महिला की अधजली लाश बरामद हुई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]
पूर्णिया : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 में महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया. किचाइन टोला के नजदीक मकई के खेत में 50 वर्षीया महिला की अधजली लाश बरामद हुई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुलोचना देवी के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या 42 की कालीघाट की रहनेवाली है. मौके पर मौजूद मृतका के पति धनेश्वर सहनी ने बताया कि उनकी पत्नी मंगलवार को सुबह से ही घर से गायब थी. इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा जोरों पर है. बता दें कि जिस जगह मृतका का शव मिला है, वहां शव के आसपास में लगे मक्का के फसल भी जले हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










