जाम से लोगों को जान की सांसत

जिला मुख्यालय में रोज लगते महाजाम के कारण शहरवासी सहित वाहन चालक परेशान हैं. शहर का कपुरी चौक हो या बीपी मंडल चौक इन जगहों पर सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक जाम की समस्या बनी रहती है. जिला मुख्यालय का हृदय स्थल कहे जाने वाले सुभाष चौक पुरानी कचहरी चौक, बैंक रोड […]
जिला मुख्यालय में रोज लगते महाजाम के कारण शहरवासी सहित वाहन चालक परेशान हैं. शहर का कपुरी चौक हो या बीपी मंडल चौक इन जगहों पर सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक जाम की समस्या बनी रहती है. जिला मुख्यालय का हृदय स्थल कहे जाने वाले सुभाष चौक पुरानी कचहरी चौक, बैंक रोड से गुजरने के नाम पर ही वाहन चालकों के हाथ-पांव फुलने लगते हैं.
शहर की कई जगहों पर लगने वाले इस जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात परिचालन होता रहता है. जिला प्रशासन व नगर परिषद इस समस्या के निदान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है. इससे एक ओर जहां अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद हैं, तो दूसरी तरफ आम शहरवासी की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










