एसडीओ ने मनरेगा पीओ को लगायी फटकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2016 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को एसडीओ ने प्रखंड के कई कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण एसडीओ ने बाल विकास परियोजना कार्यालय को पाया बंद, बीडीओ आशा कुमारी को दी चेतावनी घैलाढ़ : प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण बुधवार को एसडीओ संजय कुमार निराला ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड के कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल […]
विज्ञापन
बुधवार को एसडीओ ने प्रखंड के कई कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
एसडीओ ने बाल विकास परियोजना कार्यालय को पाया बंद, बीडीओ आशा कुमारी को दी चेतावनी
घैलाढ़ : प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण बुधवार को एसडीओ संजय कुमार निराला ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड के कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी को कार्यालय में एसडीओ ने विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. इस दौरान कई पंजियों में त्रुटी पाया गया.
वहीं एसडीओ ने बताया कि आरटीपीएस के जो भी कागजात लंबित रखा गया है. उसे निष्पादन करने को कहा गया. वहीं बाल विकास परियोजना का निरीक्षण किया तो ताला बंद पाया गया. जबकि इससे पहले भी एक एक दिसंबर 2015 को निराला ने बाल विकास का निरीक्षण किया था. जिसमें ताला बंद पाया गया. आज भी यही हाल इस कार्यालय का है. जबकि एसडीओ ने कहा कि इस कार्यालय के बंद होने का विभाग को कागज बढ़ा दिया गया है और बीडीओ आशा कुमारी को चेतावनी दिया कि निर्वाचन संबंधित जो भी पैसा गाड़ी चालक का है उसे अविलंब दे दें.
वहीं मनरेगा ऑफिस का निरीक्षण किया गया. जहां बहुत त्रुटी पाये गये. इस बाबत जब पीओ प्रदीप कुमार को बुलाया गया तो उसका एक भी कागज अपटूडेट नहीं था. इससे निराला ने हैरान होकर कड़ी फटकार लगायी और पुन : कागजात को अपटूडेट करने को कहा गया और पंचायत के सड़क योजना में जो गड़बड़ी हुई है इन्हें जा कर खुद से जांच कर देख रेख करने का निर्देश दिया. साथ ही दस दिन के अंदर कागजात अपटूडेट कर दिखाने को कहा गया.
वहीं चित्ती पंचायत से आये ग्रामीण राशन कार्ड संबंधित जिसके पास राशन कार्ड उपलब्ध है एवं कूपन उपलब्ध नहीं है. एसडीओ ने बीडीओ आशा कुमारी को कहा ये सभी राशन कार्ड का कूपन उठाव हो चुका है तो अभी ने लाभार्थी को क्यों नहीं मिला. बीडीओ आशा कुमारी ने पंचायत सचिव के गड़बड़ी के कारण लाभार्थियों को कूपन नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










