नाबालिग को पुलिस बरामद करने में असफल

नाबालिग को पुलिस बरामद करने में असफल प्रतिनिधि, शंकरपुर थाना क्षेत्र के दमगारा गांव से 11 दिसंबर को अपहरण हुए नबालिग लड़की का घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद नहीं कर सकी है. ज्ञात हो कि दमगारा निवासी फनिलाल मंडल ने स्थानीय थाना शंकरपुर में अपने नबालिग पोती के अपहरण […]
नाबालिग को पुलिस बरामद करने में असफल प्रतिनिधि, शंकरपुर थाना क्षेत्र के दमगारा गांव से 11 दिसंबर को अपहरण हुए नबालिग लड़की का घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद नहीं कर सकी है. ज्ञात हो कि दमगारा निवासी फनिलाल मंडल ने स्थानीय थाना शंकरपुर में अपने नबालिग पोती के अपहरण से संबंधित एक आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मेरी नबालिग पोती 15 वर्षीय पूनम कुमारी का अपहरण 11 दिसंबर के अहले सुबह गांव के ही पमपम यादव, ओम कुमार, सुधिर कुमार, ललन यादव, राजा कुमार, एवं मानीकचंद्र ठाकुर के द्वारा हथियार के बल पर अपहरण किया था. उक्त घटना को लेकर थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर मामले का अनुसंधान कर्ता एएसआइ रंजीत मिश्रा को बनाया गया था. लेकिन स्थानीय पुलिस ने 26 दिन बितने के बाद भी अपहृत लड़की को बरामद करने के बजाय प्राथमिकी दर्ज कर चैन की निंद सो रहे है. लड़की की बरामदगी नहीं होते देख लड़की के दादा फनिलाल मंडल ने जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी के उपर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांड दर्ज नाम अभियुक्त के साथ सांठ गांठ कर पुलिस मेरी पोती को बराममद करने के बजाय हम लोगों से बरामद करने में रूपये की मांग कर रही है. इतना हीं नहींं फनिलाल मंंडल ने कहा कि अनुसंधान कर्ता नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बजाय नामजद अभियुक्त के यहां बैठकर एक साथ चाय पानी करते है और हम लोगों को आश्वासन मिलता है कि बरामद हो जायेगी. अपहरण को लेकर पीडि़त परिवार में इस बात की चिंता लगी हुई है कि कहीं मेरे पोती के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो गई हो इस लिए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द लड़की को अपहरण कर्ता के चंगुल से मुक्त करवाया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










