पंसस की बैठक में उठा प्रखंड के विकास का मुद्दा

Published at :06 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस की बैठक में उठा प्रखंड के विकास का मुद्दा

पंसस की बैठक में उठा प्रखंड के विकास का मुद्दा फोटो – मधेपुरा 27कैप्शन – बैठक करते पंसस सदस्य एवं अधिकारी प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड स्थित सभागार में पंचायत समितियों का बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने की. बैठक में पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी ने कहा कि 13 वीं वित की […]

विज्ञापन

पंसस की बैठक में उठा प्रखंड के विकास का मुद्दा फोटो – मधेपुरा 27कैप्शन – बैठक करते पंसस सदस्य एवं अधिकारी प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड स्थित सभागार में पंचायत समितियों का बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने की. बैठक में पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी ने कहा कि 13 वीं वित की राशि से नियमानुसार आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण होना है और पुरे प्रखंड में कई आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहिन है. जिनमें कई आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु स्थल भी स्वीकृत है. स्वकृति के बाबजूद भी 13 वीं वित आयोग की राशि से पीसीसी ढ़लाई कार्य कैसे करवायी गयी. इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई किया जाय. वहीं ग्राम पंचायत पूर्वी में वितीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में कई योजानाएं पूर्ण होने के बाद भी आज तक मजदूर व सामग्री विक्र ेताओं को भुगतान नहीं हो पाया जो विभागीय लापरवाही को दर्शाता है. जिसकी जांच कराते हुए अविलंब मजदूरों व सामग्री विक्र ेताओं का भुगतान कराये जाय. वहीं रतवार पंचायत के मुखिया पूनम कुमारी द्वारा मध्य विद्यालय मुरौत को मुरौत में हीं बनाने एवं कटाव के बाद विस्थापित मुरौत में नव सृतिज विद्यालय बनाने की बात की जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया. वहीं पंचायत समिति मो सुलेमान ने सदन में पैक्स द्वारा धान की खरीद नहीं करने से किसानों के परेशानियों से अवगत कराया. वहीं आलमनगर दक्षिण के मुखिया जनार्दन राय ने बताया कि मनरेगा हीं एक ऐसा विभाग है जिसका सिधा लाभ लाभार्थी को मिलता है लेकिन जरूरत है. इसे धरातल पर उतारने का वहीं उन्हांेने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सही दाम पर खाद्य नहीं मिल रहा है. जिसके जवाब में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बजरंगी सिंह ने कहा की हमें अभी तक इस तरह की सूचना प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं उन्होंने कहा कि इस बार खाद्य की किल्लत नहीं है किसान को हरबराने की जरूरत नहीं है. पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र मंडल ने कहा कि कन्या विवाह योजना में लाभार्थी को परेशान किया जा रहा है. अविलंब संजीव कुमार हटाते हुए दुसरे कर्मी को पदभार दिया जाय. मौके पर बीडीओ मो मिन्हाज अहमद, सीओ विकास सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी बीके वर्मा, शिक्षा पदाधिकारी नीलम देवी, सीडीपीओ उषा रानी, पंचायती राज पदाधिकारी शलैंद्र चौधरी, एमओ झुनझुन मलिक, मुखिया विरेंद्र सिंह, लवकुमार सिंह, जनार्दन मंडल, लालो सिंह, अशोक साह, जनार्दन मंडल, पूनम कुमारी, सुनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य नवल भारती, पूनम कुमारी, शेखर मंडल, धर्मेंदर मंडल, जयनारायण दास, रूद्रनारायण , सहित अनेक लोग मौजुद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन