सिंहेश्वर में लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा : विगत एक माह से सिंहेश्वर में महावीर चौक स्थित ट्रांसफारमर में खराबी रहने के कारण इससे जुड़े थाना और प्रखंड कार्यालय में भी काम काज प्रभावित हो रहा है. वहीं लो वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली से चलित उपकरण काम नहीं कर रहे है. इसके कारण लोग परेशान हैं. महावीर चौक […]
विज्ञापन
सिंहेश्वर, मधेपुरा : विगत एक माह से सिंहेश्वर में महावीर चौक स्थित ट्रांसफारमर में खराबी रहने के कारण इससे जुड़े थाना और प्रखंड कार्यालय में भी काम काज प्रभावित हो रहा है. वहीं लो वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली से चलित उपकरण काम नहीं कर रहे है. इसके कारण लोग परेशान हैं.
महावीर चौक के पास रहने वाले जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल कहते हैं कि लो वोल्टेज के कारण रात सीएफएल भी नहीं जलते.
कई बार मेन स्वीच ऑफ कर इनवरटर पर हीबल्ब जलाना पड़ता है. वहीं सेवा निवृत अधिकारी प्रमोद बिहारी कहते हैं कि वोल्टेज की यह परेशानी सर्दी का का मौसम शुरू होने के साथ ही शुरू हो गयी थी. शाम होते ही बल्व जलना मुश्किल हो जाता है.
घर में बिजली की खपत कम हो इसके लिए एलइडी बल्व का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन ये एलइडी बल्व कम वोल्टेज में जलते ही नहीं और वोल्टेज का हाल यह है कि कोई भी उपकरण नहीं चलता. ऐसे में बिजली के रहने या नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










