कमलेश्वरी बाबू ने शक्षिा की जगायी अलख

कमलेश्वरी बाबू ने शिक्षा की जगायी अलख फोटो- मधेपुरा 03,04कैप्शन – समारोह को संबोधित करते सांसद, उपस्थित कार्यकर्ता एवं लोग — मुरलीगंज स्थित केपी कॉलेज में कमलेश्वरी प्रसाद यादव की मनायी गयी जयंती — — कमलेश्वरी प्रसाद यादव के नाम पर ही स्थापित है केपी कॉलेज — प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरानगर पंचायत क्षेत्र के केपी कॉलेज […]
कमलेश्वरी बाबू ने शिक्षा की जगायी अलख फोटो- मधेपुरा 03,04कैप्शन – समारोह को संबोधित करते सांसद, उपस्थित कार्यकर्ता एवं लोग — मुरलीगंज स्थित केपी कॉलेज में कमलेश्वरी प्रसाद यादव की मनायी गयी जयंती — — कमलेश्वरी प्रसाद यादव के नाम पर ही स्थापित है केपी कॉलेज — प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरानगर पंचायत क्षेत्र के केपी कॉलेज के संस्थापक कमलेश्वरी प्रसाद यादव की जयंती समारोह आयोजित की गयी. समारोह में स्थानीय सांसद सह जन अधिकार पार्टी संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि महाविद्यालय से ऐसे युवाओं का निर्माण होना चाहिए जो बेहतर एवं शिक्षित समाज का आधार बन सकें. वे सार्वभौमिक समाज का निर्माण कर सकें. शिक्षा से कोसों दूर इस क्षेत्र की हालत को देख कर कमलेश्वरी बाबू ने महाविद्यालय की स्थापना की ताकि कॉलेज में गरीब एवं वंचित युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर आने वाले भविष्य को संवार सकें. केपी बाबू ने शिक्षा की अलख जगाने के लिए महाविद्यालय को स्थापित किया. उनकी कृतित्व और व्यक्तित्व को कभी नहीं भूला जा सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार अगर देश में शिक्षा के लिए मात्र 25 एवं स्वास्थ्य पर 20 प्रतिशत खर्च करे तो देश का शिक्षा और स्वास्थ्य की दशा हद तक सुधर जायेगी. सरकारी विद्यालयों मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव होता जा रहा है. इस दौरान कई वक्ताओ ने केपी बाबू के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गए कार्य को प्रखंड वासी युग युगांतर तक याद रखेंगे. इससे पूर्व सभी अतिथियो ने केपी बाबू के प्रतिमा और समाधी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की. — छात्राओं ने स्वागत गान से बांधा समा — महाविद्यालय की छात्रा जोशी, सोनी, सोनम, रीता, छोटी, खुशबू एवं ब्यूटी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया… महका है चमन सारा श्रीमान् जी आये है. तबला बादक सनोज कुमार, संगीत एवं गजल के मशहूर गायक भोला सिंह, रौशन कुमार, मनोज, पप्पू, सुरेश, आकाश एवं श्रवण ने एक से बढ़कर एक गजल की प्रस्तुति ने अतिथियो का मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर पूर्व कुलपति डॉ अनंत कुमार, प्राचार्य डॉ महेन्द्र खिरहरी, प्रवेश यादव, प्रो हरि प्रसाद यादव, प्रो त्रिवेणी प्रसाद यादव, प्रो नागेन्द्र प्रसाद यादव, शिबू कामती, लक्ष्मेश्वर मंडल, डा रूद्रधर झा नवल, पूर्व प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार, प्रो शब्बीर अहमद, प्रशांत यादव, प्रो अरविंद लाल दास, डिंपल पासवान, मो मंजूर आलम, उमेश निराला आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










