मंत्री को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र

Published at :04 Jan 2016 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र

मंत्री को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र मधेपुरा . जिला मुख्यालय स्थित शिव नंदन प्रसाद मंडल प्लस टू विद्यालय में आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर के स्वागत में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षकों ने दस सूत्री मांग पत्र मंत्री को सौंपा. जिसमें मुख्य रूप से शहर के मुख्य सड़क से विद्यालय […]

विज्ञापन

मंत्री को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र मधेपुरा . जिला मुख्यालय स्थित शिव नंदन प्रसाद मंडल प्लस टू विद्यालय में आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर के स्वागत में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षकों ने दस सूत्री मांग पत्र मंत्री को सौंपा. जिसमें मुख्य रूप से शहर के मुख्य सड़क से विद्यालय के प्रशासनिक भवन होते हुए इंटरमीडिएट भवन तक ढलाई रोड निर्माण, विद्यालय भाग में निर्मित दुकान के पीछे दक्षिणी भाग में पार्क का निर्माण, छात्रावास का निर्माण, विद्यालय में तृतीय वर्गीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी आदेशपाल सह रात्रि प्रहरी के कमी को पूरा करने, विद्यालय के जर्जर भवनों एवं शौचालयों का जीर्णोद्धार, शिक्षिका प्रकोष्ठ का निर्माण, विद्यालय कक्ष का निर्माण, विद्यालय परिसर में निर्मित छात्रावास का मरम्मत करा कर छात्रों को उपलब्ध कराने की मांग शिक्षकों ने की. इस मौके पर प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार, डा अरुण कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन