व्यवसायियों ने मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन

Published at :03 Jan 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों ने मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन

व्यवसायियों ने मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते मंत्रीप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित भारत गैस एजेंसी परिसर में रविवार को जिला व्यापार संघ द्वारा बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्र शेखर यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. समारोह का उद्घाटन मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप […]

विज्ञापन

व्यवसायियों ने मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते मंत्रीप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित भारत गैस एजेंसी परिसर में रविवार को जिला व्यापार संघ द्वारा बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्र शेखर यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. समारोह का उद्घाटन मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मंत्री को शॉल और बुके प्रदान किया. इस दौरान व्यवसायियों ने मंत्री के सामने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि जिला व्यापार संघ को समुचित सुरक्षा प्रदान किया जाये. वहीं शहर में जगह – जगह शौचालय की व्यवस्था करवाना, सभा भवन का निर्माण, विवाह भवन का निर्माण एवं शहर का सौंदर्यीकरण शामिल है. मौके पर बाल श्रमिक आयोग की सदस्या ललिता जायसवाल, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष योगेंद्र प्राण सुखा, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र साह, संजय कुमार बबलू, अशोक चौधरी, सचिव रविंद्र यादव, संयोजक मनीष सर्राफ, अशोक सौभानी, भंटू सर्राफ, गणेश गुप्ता, अभाष भग, नवीन कुमार गोपी, राजेश साह, जय कुमार गुप्ता, विनोद साह, कृष्णदेव चौधरी, अशोक साह, काशी चौधरी, संतोष प्राण सुखा, उमेंद्र साह, उमेश साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन