85 में से 68 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर हुआ चयन

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए बुधवार को कंपनी के स्थानीय शाखा में बुलाया गया है.
प्रतिनिधि, मधेपुरा श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय की ओर से शनिवार को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जॉब कैंप में नियोजक के रूप में मिथिला इंटाप्राइजेज, मधेपुरा वीमेंस कॉलेज ने भाग लिया. शिविर में रोजगार के लिए कुल 85 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिसमें कुल 68 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. साक्षात्कार के बाद मोबलाइजर के पद पर पांच, टेलीकॉलर के पद पर दस एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर चार कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. उक्त सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए बुधवार को कंपनी के स्थानीय शाखा में बुलाया गया है. रोजगार शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक रजनीश कुमार पांडेय, मिथिला इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रदीप कुमार, एचआर प्रबंधक चंचल कुमार, कार्यालय कर्मी सुनिल कुमार, नियोजनालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर बिमल कुमार, कार्यालय परिचारी गणेश कुमार, सुरक्षा प्रहरी कौशल कुमार एवं अभय शर्मा, सफाईकर्मी अंजनी कुमारी व अन्य मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




