15 से दो दिवसीय सत्संग होगा शुरू

Published at :09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
15 से दो दिवसीय सत्संग होगा शुरू

15 से दो दिवसीय सत्संग होगा शुरू फोटो -मधेपुरा 06कैप्शन – प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार में जिला वार्षिक सत्संग का आयोजन किया गया है. संत्सग कीतैयारी जोर शोर से की जा रही है. जिसमें 20वीं सदी के महान संत महर्षि संत सेवी परमहंस जी महाराज के जन्म भूमि गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय […]

विज्ञापन

15 से दो दिवसीय सत्संग होगा शुरू फोटो -मधेपुरा 06कैप्शन – प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार में जिला वार्षिक सत्संग का आयोजन किया गया है. संत्सग कीतैयारी जोर शोर से की जा रही है. जिसमें 20वीं सदी के महान संत महर्षि संत सेवी परमहंस जी महाराज के जन्म भूमि गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार में पानी टंकी दक्षिण संत सेवी आश्रम के समीप 15 एवं 16 दिसंबर 2015 दो दिवसीय सतमत सत्संग का भव्य आयोजन होगा. इस ज्ञान यज्ञ में संत महर्षि मेंही आश्रम कुप्पा घाट भागलपुर बिहार के वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज एवं अन्य साधु महात्मा शिरकत करेंगे.सतगुरू महर्षि मेंही सत्संग ध्यान योग आश्रम संत सेवी ग्राम गम्हरिया के स्वामी आचार्य आचार्य कैलाश बाबा ने बताया कि इस ज्ञान यज्ञ के लिए भव्य पंडाल एवं विशाल मंच बनाया जा रहा है. सत्संग प्रेमी को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए कार्यालय सूचना विभाग, भोजनालय, शौचालय, चापाकल, वाहन पड़ाव, पीने का शुद्ध पानी आदि की व्यवस्था मुस्तैदी से की जा रही है. वहीं सत्संग के आचार्य कैलाश बाबा ने बताया कि यह शरीर अपने आप में शिवालय है. हमारी आत्मा शिव है. संत समाज हमेशा लोगों के जीवन कल्याण के मार्ग को दर्शाता है. सत्संग के आयोजन को लेकर मनोहर कुमार भगत, श्रवण कुमार दास, राजेंद्र भगत, प्रवीण कुमार प्रभाकर, सत्य नारायण भगत, उपेंद्र दास, कृष्णा देवी, रेखा देवी, हरिश्चंद्र भगत, शत्रुघ्न भगत आदि तैयारी में जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन