कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published at :07 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन फोटो- मधेपुरा 10कैप्शन – खेल का शुरूआत करते खिलाड़ी मुरलीगंज . प्रखंड के साहेबगंज इटहरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे छात्राओं के बीच सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इससे पहले कबड्डी का शुभारंभ शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार एवं एचएम सुशील पासवान ने दोनो टीमों […]

विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन फोटो- मधेपुरा 10कैप्शन – खेल का शुरूआत करते खिलाड़ी मुरलीगंज . प्रखंड के साहेबगंज इटहरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे छात्राओं के बीच सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इससे पहले कबड्डी का शुभारंभ शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार एवं एचएम सुशील पासवान ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों को आपस मे हाथ मिलवा कर कराया. आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता मे वर्ग सात टीम बी ने 2-1 से टीम ए पर बढ़त बना लिया. मौके पर विश्वजीत कुमार ने कहा कि पढ़ाई व अनुशासन के साथ साथ खेल जरूरी है. जिससें बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. मौके पर मुकेश मणि, शिक्षक सुशांत कुमार, प्रतिमा कुमारी, मनोज कुमार विमल, रंजना कुमारी, अंजय कुमार, मधुलता कुमारी, अर्नव कुमार, छात्र रूपम कुमारी, जूली कुमारी, काजल कुमारी, चांद कुमारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन