बुलंद हौसले के साथ पार्टी की मजबूती के लिए करें काम

बुलंद हौसले के साथ पार्टी की मजबूती के लिए करें कामफोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – बैठक में उपस्थित जाप प्रत्याशी व कार्यकर्ता-समीक्षात्मक बैठक में काफी संख्या में उपस्थित हुए जाप कार्यकर्ता प्रतिनिधि, पुरैनी विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी की हुई हार सहित पार्टी के संरक्षक सह स्थानीय सांसद के मद की […]
बुलंद हौसले के साथ पार्टी की मजबूती के लिए करें कामफोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – बैठक में उपस्थित जाप प्रत्याशी व कार्यकर्ता-समीक्षात्मक बैठक में काफी संख्या में उपस्थित हुए जाप कार्यकर्ता प्रतिनिधि, पुरैनी विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी की हुई हार सहित पार्टी के संरक्षक सह स्थानीय सांसद के मद की योजनाओं के संचालन के लिए जाप कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय स्थित निजी संस्थान परिसर में जाप प्रखंड अध्यक्ष मो सहादत परदेशी की अध्यक्षता व सांसद प्रतिनिधि कापेश्वर सिंह निशाद के संचालन में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विधानसभा प्रत्याशी रहे जय प्रकाश सिंह के अलावे काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मधेपुरा में एशिया का सबसे बड़ा विद्युत रेलवे इंजन कारखाना खोले जाने के प्रयास में अहम भूमिका निभाने वाले स्थानीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को साधुवाद देते हुए हार्दिक बधाई दी. तत्पश्चात बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हुई हार के विभिन्न पहलुओं एवं कई अन्य मुद्दे पर विचार करते हुए समीक्षा की गयी. साथ ही पार्टी संगठन के मजबुती पर भी बल दिया गया. इसके अलावे सांसद मद की योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन पर कार्यकर्ताओं को सजग रहने एवं उक्त योजनाओं से आमजनों को रू-ब-रू कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित जाप प्रत्याशी रहे जयप्रकाश सिंह नें कार्यकर्ताओं को बुलंद हौसले के साथ अपनी गतिविधि जारी रखने को कहा. उन्होंने कहा की आमजनों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी हर संभव मदद करें. बैठक में राजेश रौशन, गौरव राय, हिमांशु कुमार, संजय झा, दीपनारायण यादव, संजय चौधरी,सूनील सिंह, अब्बास राही आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










