ताला तोड़ की चोरी, सड़क जाम

Published at :27 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़ की चोरी, सड़क जाम

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र स्थित लालपुर सरोपट्टी पंचायत के प्रसिद्ध काली मंदिर में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की सूचना शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को मिली. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लालपुर-सिंहेश्वर रोड को दो घंटे तक जाम कर हंगामा मचाया. घटना की सूचना […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र स्थित लालपुर सरोपट्टी पंचायत के प्रसिद्ध काली मंदिर में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की सूचना शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को मिली. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लालपुर-सिंहेश्वर रोड को दो घंटे तक जाम कर हंगामा मचाया.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के समझाने पर ग्रामीण सड़क जाम समाप्त करने पर राजी हुए. जिसके बाद थानाध्यक्ष और ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में मंदिर और गांव की सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये. जानकारी अनुसार गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने काली मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भ गृह का दो ताला तोड़कर प्रतिमा के सर पर स्थित चांदी का मुकुट, मंदिर में रखे बैट्री और इनवटर सहित दान पेटी का ताला तोड़कर नगद राशि चुरा लिया.

शुक्रवार की अहले सुबह रामपट्टी गांव स्थित गम्हरिया टोला निवासी काली मंदिर के पुजारी मिथिलेश झा जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का ज्ञात हुआ. पुजारी ने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. ज्ञात हो कि इस काली मंदिर में विगत वर्ष के दौरान लगातार चार बार चोरी की घटना घट चुकी है.

शुक्रवार की चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल सड़क जाम कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने लगे. इस दौरान पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त करवाया. फिर पुलिस और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष ने तत्काल दो चौकीदार को गांव में स्थायी रूप से प्रतिनियुक्त करते हुए चौकीदारी करने का निर्देश दिया.

वहीं ग्रामीणों ने बैठक के दौरान कहा कि गांव स्थित चौक पर खुलेआम गांजा और शराब की बिक्री की जा रही है. जिस कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अवैध शराब बिक्री की सूचना देने के लिए कहा. थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

वहीं बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी निर्णय लिया कि गांव में अवैध रूप से शराब या गाजा बेचने या पीते पकड़े जाने पर 11 हजार रूपये का जुर्माना वसूला जायेगा. बैठक के बाद पुजारी मिथिलेश ठाकुर के आवेदन पर चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी. बैठक में मुख्य रूप से मंदिर समिति के राजो सिंह, भवेश सिंह, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन