प्रो चंद्रशेखर को मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर खुशी

प्रो चंद्रशेखर को मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर खुशी उदाकिशुनगंज : मधेपुरा के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर के मंत्रीमंडल में शामिल किये जाने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौर गयी. टीवी चैनल पर शपथ ग्रहण करते देख कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी.राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो अयूब […]
प्रो चंद्रशेखर को मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर खुशी
उदाकिशुनगंज : मधेपुरा के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर के मंत्रीमंडल में शामिल किये जाने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौर गयी. टीवी चैनल पर शपथ ग्रहण करते देख कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी.राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो अयूब अली युवा शाखा के प्रखंड अध्यक्ष रमण कुमार यादव,
पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, भोला मित्र, संजय कुमार सिंह, कमलेश्वरी मेहता, मो शब्बीर मुद्धिन ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो चंद्रशेखर को मंत्री मंडल में शामिल कर जिले का मान बढ़ाया गया है. मंत्री मंडल में शामिल हो कर, जिले का विकास करने का हर संभव प्रयास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










