मेला की तैयार को लेकर बैठक

मेला की तैयार को लेकर बैठक प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर काला अमारी गांव मे लगने वाली मेला की तैयारी को लेकर रविवार को कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेला आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मेला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि तीन दिवसीय […]
मेला की तैयार को लेकर बैठक प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर काला अमारी गांव मे लगने वाली मेला की तैयारी को लेकर रविवार को कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेला आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मेला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि तीन दिवसीय मेला में 19 को भक्ति जागरण, 20 को बंबई के मसहूर कलाकारों के द्वारा आरकेस्ट्रा एवं 21 नवंबर को भोजपुरी के स्टार गायक कल्लू का कार्यक्रम होगा. 19 और 20 को अपराह्न तीन बजे से विभिन्न प्रांतो के पहलवानों द्वारा दंगल कुश्ती का भी आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मेला मे शराब बेचने वाले और जूआरी पर पैनी नजर रखी जायेगी. मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को पूजा अर्चना करने मे किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया है. बैठक में श्वेत कमल बौआ, विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू, कंचन सिंह, अजय यादव, श्रीनंदन यादव, नवीन यादव, प्रो खोखा सिंह, ललटू यादव, सरोज यादव, भरत पासवान, संजय कुमार, राजीव रंजन अनमोल यादव, राजीव यादव, बिजो मुखिया, निर्धन यादव, भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










