व्रतियों ने किया नहाय खाय, खरना आज

Published at :15 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
व्रतियों ने किया नहाय खाय, खरना आज

मधेपुरा : जिले भर रविवार को छठ व्रतियों ने घाटों पर पहुंच कर नहाय खाय के साथ छठ पूजा प्रारंभ की. खरना के दिन छठ व्रती मिट्टी के चूल्हे और मिट्टी के बर्तन में खरना का प्रसाद तैयार कर विधिवत पूजा करेंगी. छठव्रती द्रोपती देवी ने कहा कि गेहूं को जांता में पीस कर गुड़ […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिले भर रविवार को छठ व्रतियों ने घाटों पर पहुंच कर नहाय खाय के साथ छठ पूजा प्रारंभ की. खरना के दिन छठ व्रती मिट्टी के चूल्हे और मिट्टी के बर्तन में खरना का प्रसाद तैयार कर विधिवत पूजा करेंगी. छठव्रती द्रोपती देवी ने कहा कि गेहूं को जांता में पीस कर गुड़ के साथ खरना का प्रसाद तैयार किया जायेगा.

वहीं कई जगहों पर खरना की पूजा के लिए खीर निर्मित की गयी. हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल है. उधर, महा पर्व छठ के मौके पर इस वर्ष जिले सहित कोसी क्षेत्र में सिंहेश्वर मंदिर स्थित शिव गंगा व मुख्यालय स्थित गुमटी घाट आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहेगा. सौंदर्यीकरण कार्य होने से शिव गंगा घाट की छटा बिना साज व सज्जा के बिखेर रही है. छठ के मौके पर रंग बिरंगे बल्बों से सजने के बाद शिव गंगा घाट स्वर्ग सा दिखेगा.

हालांकि सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बनाये गये चहारदिवारी से छठ वर्तियों को बाधा उत्पन्न होगी. इसके लिए स्थानीय लोगों ने छठ वर्तियों की समस्या को दूर करने की मांग जिला प्रशासन से की है. ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा के उपरांत करीब तीन करोड़ की लागत से शिव गंगा घाट का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है.सजे हैं छठ घाट जिला मुख्यालय सहित जिले में हर छठ घाट को सजाया जा रहा है. शहर में चिलौनी नदी पर स्थित डीएम आवास घाट, बेलहा घाट और परमान नदी स्थित भिरखी घाट को सजाया गया है.

घाट के पास नदी में खतरे के निशान को चिन्हित कर रस्सी से घेर दिया गया है. खतरे के निशान के लिए उन पर लाल कपड़े लगा दिये गये हैं. छठ पूजा समिति की ओर से पंडाल लगाया गया है और रोशनी का इंतजाम भी किया गया है. हालांकि घाट की ओर जाने वाले रास्तों को ठीक नहीं किया गया है. बेलहा घाट की ओर जाने वाली सड़क टूटी रहने के कारण व्रतियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. शाम तक बिकी पूजा सामग्रीछठ पूजा के लिए सामग्री शाम तक बाजार में बिकती रही.

नारियल, केतारी, पान, सूप, दउड़ा, सहित मेवे, बद्धी और डाली पर चढ़ाने लिए कंद और फल आदि की खरीदारी के लिए लोग शाम तक बाजार में रहे. —- प्रभात अपील —–वाहनों की पार्किंग, पार्किंग स्थल पर ही करें-छठ घाट पर सावधानीपूर्वक श्रद्धालु पहुंचे-छठ घाट पर प्रवेश व निकास द्वार का प्रयोग श्रद्धालु करें-श्रद्धालु एक ही द्वार से आगमन व प्रस्थान न करें, इससे भगदड़ मच सकती है.

छठ घाटों पर छोटे बच्चों का हाथ पकड़ कर रखें -घाट के किनारे से अधिक दूर तक पानी की गहराई में जाने प्रयास न करें -कम पानी में ही अर्घ्य देने का प्रयास करें -नदी में बनाये गये डेंजर लाइन को पार न करें -छठ घाट पर आतिशबाजी न करें और यत्र-तत्र अगरबत्ती व दीप न जलायें- छठ घाट पर किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है, तुरंत इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष के नंबर पर दें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन