अपराधी कोसी मेहता गिरफ्तार

Published at :14 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधी कोसी मेहता गिरफ्तार

अपराधी कोसी मेहता गिरफ्तार फोटो – मधेपुरा 01,02कैप्शन – ग्रामीणों को समझाते बुझाते पुलिस प्रशासन, देशी कट्टा एक दशक पूर्व तक अनुमंडल क्षेत्र के कुख्यात अपराधी के रूप में था चर्चित ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद की जम कर धुनाई प्रतिनिधि, चौसा थाना क्षेत्र के कलासन गांव में शुक्रवार की देर रात चोरी की घटना […]

विज्ञापन

अपराधी कोसी मेहता गिरफ्तार फोटो – मधेपुरा 01,02कैप्शन – ग्रामीणों को समझाते बुझाते पुलिस प्रशासन, देशी कट्टा एक दशक पूर्व तक अनुमंडल क्षेत्र के कुख्यात अपराधी के रूप में था चर्चित ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद की जम कर धुनाई प्रतिनिधि, चौसा थाना क्षेत्र के कलासन गांव में शुक्रवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दे रहे कुख्यात अपराधी कोसी मेहता को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने अपराधी की जम कर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर पहुंचे चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर अपराधी को हिरासत में ले लिया. समाचार प्रेषण तक ग्रामीणों की पिटाई से जख्मी अपराधी का उपचार पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा था. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल भी बरामद किया है. कलासन गांव में मिली जानकारी के अनुसार देर रात विलास मंडल के घर में घुस कर अपराधी चोरी करने की फिराक में जुटा हुआ था. इस दौरान खटपट की आवाज सुन कर गृह स्वामी जग गये और चोरों की भनक मिलते ही हल्ला मचा कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया. ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए मौके पर एक अपराधी को पकड़ लिया. इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपराधी की पहचान पुरैनी प्रखंड के छज्जु वासा निवासी कुख्यात अपराधी कोसी मेहता के रूप में की और अपराधी की जम कर पिटाई की. ज्ञात हो कि एक दशक पूर्व तक कोसी मेहता की पहचान उदाकिशुनगंज अनुमंडल के कुख्यात अपराधी के रूप में थी. इस अपराधी पर चौसा थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं. वहीं पुरैनी थाना में भी लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं. कोसी मेहता पुरैनी थाना के हाजत से भागने के मामले में भी आरोपी रहा है. विगत कुछ दिनों से बढ़ती उम्र के कारण यह अपराधी चोरी की घटनाओ को अंजाम देने लगा था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष कलासन गांव पहुंचे और अपराधी को गिरफ्त में लेना चाहा, लेकिन मौके पर आक्रोशित ग्रामीण अपराधी को सौंपने के लिए तैयार नहीं थे. थानाध्यक्ष ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर काफी मशक्कत के बाद कोशी मेहता को पुलिस गिरफ्त में लेकर चौसा पीएचसी पहुंचाया. समाचार प्रेषण तक अपराधी का चिकित्सकीय उपचार चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन