तृतीय श्रेणी के ईंट से बन रहा है सरकारी भवन

तृतीय श्रेणी के ईंट से बन रहा है सरकारी भवन फोटो – मधेपुरा 14कैप्शन – प्रतिनिधि, कुमारखंड, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों के नाक तले तृतीय श्रेणी के ईंट से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय का निर्माण कार्य हो रहा है. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी जमीन में बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी […]
तृतीय श्रेणी के ईंट से बन रहा है सरकारी भवन फोटो – मधेपुरा 14कैप्शन – प्रतिनिधि, कुमारखंड, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों के नाक तले तृतीय श्रेणी के ईंट से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय का निर्माण कार्य हो रहा है. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी जमीन में बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय का निर्माण 45 लाख की लागत से किया जा रहा है. इसमें भवन निर्माता कंपनी द्वारा धड़ल्ले से तृतीय श्रेणी के ईंट का प्रयोग कर रहे हैं. इतना ही नहीं मानक के विपरीत छड़ का उपयोग और चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है जिसे देखने के लिए भवन निर्माण विभाग के अभियंता चुप हैं. वहीं अनियमितता के विरोध में गामीणों पर चुप रहने का दबाव भी बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दूसरी मंजिल के दीवार बनाने का काम शुरू है. इसमें सही ईंट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में संवेदक के मुंशी अमित सिंह ने बताया, काम सही चल रहा है हम एक नंबर ईंट से काम करवा रहे हैं. इस संबंध में संवेदक बमबम सिह ने दूरभाष पर बताया कि काम एक नंबर ईंट से ही हो रहा है, तीन नंबर ईंट आया था, जिसे वापस कर दिया गया है. साथ ही वहां रखा सभी ईंट एक नंबर है. इस संबंध में स्थानीय तरूण कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है. वहीं ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










