जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सव

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सवफोटो- दीप एक से सात कैप्शन- प्रतिनिधि. मधेपुरा.रोशनी का पर्व दीपावली जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया. बुधवार की संध्या लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर घर के अंदर एवं बाहर दीपों से सजाया. घर के छतों एवं दरवाजे पर जगमग करती दीप की […]
जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सवफोटो- दीप एक से सात कैप्शन- प्रतिनिधि. मधेपुरा.रोशनी का पर्व दीपावली जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया. बुधवार की संध्या लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर घर के अंदर एवं बाहर दीपों से सजाया. घर के छतों एवं दरवाजे पर जगमग करती दीप की सुंदरता देखने लायक थी. इस अवसर पर लोगों ने घर दरवाजे, गोशाला में भी दीप जलाये. कहीं-कहीं घी एवं सरसों तेल के दीये भी जलाये गये. इस दौरान आसमान में केेंडिल जलाकर भी अपनी खुशी का इजहार किया. दीप जलाने के उपरांत धन की देवी लक्ष्मी माता की भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. विद्धानों का मानना है कि माता लक्ष्मी क ी पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है. इस मौके पर लोगों ने हुक्कापाती खेल कर दीपावली के रस्म को पूरा किया. बढ़ती मंहगाईएवं प्रशासन की कड़ाई के कारण पटाखों की जबरदस्त धूम अन्य सालों की तरह इस वर्ष नहीं देखी गयी. पटाखों की बढ़ी कीमत ने आम लोगांे को पटाखे खरीदने से रोक दिया. सामान्य वर्ग के लोगों ने कम कीमत की पटाखा खरीद कर बच्चों को संतोष दिलाया. दीप जलाने के बाद समाजिक परंपरा का निर्वहन करते हुए लोगों ने बड़े एवं छोटे का आदर कर एक दूसरे का आशीर्वाद प्राप्त किया. माना जाता है कि बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने से जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि रावण वध के उपरांत भगवान राम ने खुशी में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया था. उसी दिन से समाजिक मान्यता के तहत उम्र में छोटे लोगों के द्वारा अपने से बड़े लोगों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की परंपरा समाज में बनी हुई है. कोई बना कंगाल तो कोई मालामाल लक्ष्मी पूजा के मौके पर लोगों में शगुन मनाने की धारणा बनी रहती है. यहीं कारण है कि दीपावली की रात जुआ खेलने की परिपाटी वर्षों से चली आ रही है. इस दौरान शहर में कितनों की किस्मत बनी, तो कितनों का बेड़ा गर्क कर दिया. जानकारों की माने तो जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न बाजारों में दीपावली की रात करोड़ों की जुआ खेला गया. जिसमें कोई कंगाल बना तो कोई मालामाल हो गया. ————————–रोशन को मिला बेस्ट ब्वाइज का पुरस्कार मधेपुरा. जिले में दीपावली के मौके पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए अनोखी पहल की गयी है. शहर के जयपट्टी चौक स्थित राधा कृष्ण स्वीट्स के प्रोपराइटर पूर्व सैनिक दिलीप यादव ने वार्ड नंबर 14 निवासी रोशन कुमार को बेस्ट ब्वाइज के पुरस्कार से नवाजा. आज के परिवेश में गलत प्रवृति से दूर व मृदुभाषी एवं अपने शांत स्वभाव से समाज में अलग पहचान बनाने वाले रोशन को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, प्रो भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, प्रो अरूण कुमार, प्रो कामेश्वर यादव, स्थानीय वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पारो यादव, चंद्रशेखर यादव, पूर्व पार्षद चंद्र हास भारती सहित अन्य मौजूद थे. मौके पर पूर्व सैनिक दिलीप यादव ने कहा कि हर वर्ष दीपावली के मौके पर समाज में अपनी अलग छवि बनाने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया जायेगा. ————————–घाटों की सफाई में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई: डीएम फोटो- मधेपुरा 7 एवं 8 कैप्शन- शहर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू प्रतिनिधि, मधेपुरा.जिले में महापर्व छठ की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि घाटों की साफ सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान वार्ड पार्षद ध्यानी यादव सहित अन्य मौजूद थे. इससे पहले नगर परिषद के मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू ने विभिन्न घाटों के साफ सफाई कार्य का जायजा लिया. मौके पर मुख्य पार्षद ने कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि घाटों पर सुरक्षा का ख्याल रखा जाये. उन्होंने बताया कि शहर में कुल 16 घाट हैं. इन घाटों पर जहां अधिक पानी होगा वहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जायेगी. जिससे की पर्व मनाने के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ने हो. उन्होंने कहा कि संबंधित वार्ड पार्षद घाटों की समस्या को परिषद में रखें, जिससे समस्या का समाधान हो सके. मुख्य पार्षद ने कहा कि घाटों पर साफ सफाई के अलावा बिजली की समुचित व्यवस्था करने का भरसक प्रयास किया जायेगा. इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन एवं वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, नगर परिषद कर्मी मो सलाम, गौरी कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










