जिले में 17 घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

Published at :12 Nov 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 17 घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

मधेपुरा : जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में दीपावली में एक तरफ जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं कई घर आग की भेंट चढ़ गये. इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ. सदर प्रखंड स्थित पूर्वी बाइपास के वार्ड नंबर 19 शिवपुरी मुहल्ला में बुधवार की शाम अचानक आग लग जाने से एक घर के दो […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में दीपावली में एक तरफ जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं कई घर आग की भेंट चढ़ गये. इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ. सदर प्रखंड स्थित पूर्वी बाइपास के वार्ड नंबर 19 शिवपुरी मुहल्ला में बुधवार की शाम अचानक आग लग जाने से एक घर के दो कमरे जल गये.

इसमें नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान जल गया. जानकारी के अनुसार वार्ड 19 में किराये के मकान में रह रहे गजाधर सिंह ने बताया कि पूरे परिवार के साथ पूजा करने मंदिर गये हुए थे. जब घर वापस लौट कर आये तो देखा कि घर से आग की लपटें निकल रही थी. आनन-फानन में पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गयी.

लेकिन रास्ता ठीक से पता नहीं रहने के कारण वे देर से आ पाये. तब तक मुहल्लेवासी ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाने में मुहल्लेवासियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक घर के दो कमरे जल गये. सभी सामान भी जल गया. मौके पर पहुंचे कमांडो दस्ते ने भी आग बुझाने में सहयोग किया. ललिया निवासी किराये दार सुधीर कुमार व आशुतोष कुमार ने बताया कि कमरे में रखे जरूरी कागजात सहित किताब, कॉपी, खाने की सामग्री, दो साइकिल सहित अन्य समान जल कर राख हो गया.

इस बाबत उन्होंने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ. लेकिन अभी तक घंटों बीत जाने के बाद भी घटना स्थल पर कोई भी पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि इनकी सुधि लेने नहीं पहुंचे है. गृहस्वामी मधेपुरा में नहीं रहते हैं. हालांकि इस घटना की सूचना गृह स्वामी को दे दी गयी है.शंकरपुर में जले पांच घर शंकरपुर. दीपावली की शाम ग्राम पंचायत मौरा झरकाहा के वार्ड नंबर 12 के टोला भाथी में बुधवार की संध्या आग लगने से पांच परिवारों का घर जल गया.

बुधवार की संध्या करीब साढ़े छह बजे लोग अपने – अपने घरों में लक्ष्मी पूजा को लेकर दीप प्रज्वलित कर एक दूसरे से गले मिल कर खुशियां मना रहे थे. अचानक हरिहर यादव के घर में दीप से आग लग गयी. देखते ही देखते हरिहर यादव, सरयुग यादव, बुचिया देवी, सुधीश यादव एवं छोटकन यादव का एक एक घर जल गया. उसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष सुबोध यादव और अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश सेराफिम को दी. सीओ एवं थानाध्यक्ष ने अग्निशमन दस्ता को सूचना देते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के मदद से एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इस बाबत पीड़ित हरिहर यादव ने कहा कि करीब डेढ़ लाख नकद व घर में रखेे 15 क्विंटल धान, पांच क्विंटल गेहूं, बैलगाड़ी, कपड़ा, फर्नीचर जल गये. वहीं पांच व्यक्ति के घर जलने से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है. मौके पर ग्राम पंचायत के मुखिया पति जवाहर खां, सरपंच सहित गांव के अन्य लोगों ने सहायता प्रदान की. मधैली बाजार में पटाखे से लगी आगप्रखंड क्षेत्र के जिरबा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर 11 मधैली बाजार में पटाखे से लगी आग में विजय कुमार यादव का एक घर जल गया.

आग पर ग्रामीणों के मदद से काबू पाया गया. वहीं रामपुर लाही पंचायत में बरियाही गांव में भी मंगलवार की संध्या आग लगने से अरुण यादव का एक घर जल कर राख हो गया. इस बाबत सीओ ने बताया कि सभी पीड़ित परिवार को तत्काल एक क्विंटल अनाज और पैंतालिस सौ रुपये नगद देने की प्रक्रिया की जा रही है. हरिपुर कला में छह घर जलेमुरलीगंज/जीतापुर. मधेपुरा प्रखंड के हरिपुर कला गांव वार्ड नंबर आठ में बुधवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लगने से छ: घर जल गया.

इसमें 35 हजार नकदी सहित फर्नीचर, अनाज और सभी वस्त्र जलकर राख हो गया. जबतक आग पर काबू पाते तबतक सब कुछ राख मे बदल गया. पीडि़त महेंद्र मंडल, पिंटु मंडल, छोटु मंडल, अनिल मंडल, रामचंद्र मंडल, डोमी मंडल और संतोष मंडल शामिल है. अग्निपीड़ितों का कहना है कि आग कैसे लगी, इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई.

और जिन लोगों का घर जला है वे सभी मजदूर तबके के लोग थे. अगलगी की सूचना मिलते ही सीओ जय प्रकाश स्वर्णकार स्थल निरीक्षण कर आपदा राहत के तहत तत्काल प्लास्टिक और अनाज देने की बात कहीं. भलनी में पटाखे की आग से तीन घर जलेजीतापुर. मुरलीगंज प्रखंड के तमौट परसा पंचायत के वार्ड नंबर भलनी गांव में गुरूवार की सुबह नौ बजे आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया. साथ ही घर में रखे सभी समान भी आग की भेंट चढ़ गया.

जानकारी के अनुसार भलनी गांव में सुबह में भीषण आग लग गयी. आग की वजह पटाखे से निकली चिनगारी बताया जा रहा है. लगभग डेढ़ लाख क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. घर में रखें महंगे कपड़ा, संदूक, चौकी, बरतन अनाज आदि जल कर राख हो गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि थोड़ी देर विलंब होने के बाइ भीषण अनहोनी हो सकती थी.

लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिन व्यक्तियों के घर जले है उनमें हरिबोल यादव, बेचन यादव, सुरेंद्र यादव शामिल है. मौके पर दमकल विभाग को सूचना दी गयी. लेकिन दमकल के घटना स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं रहने के कारण दमकल नहीं पहुंच पाया. सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि सभी पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जायेगा. कर्मचारी को निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन