पिता के पराजय का पुत्र ने लिया बदला

Published at :09 Nov 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
पिता के पराजय का पुत्र ने लिया बदला

उदाकिशुनगंज : बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता का जीत बदला के रूप में भी देखा जा सकता है. 1990 के विधान सभा चुनाव में निरंजन मेहता के पिता महेश्वर मेहता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे. उस समय जनता दल के प्रत्याशी रविंद्र चरण यादव ने महेश्वर मेहता […]

विज्ञापन
उदाकिशुनगंज : बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता का जीत बदला के रूप में भी देखा जा सकता है. 1990 के विधान सभा चुनाव में निरंजन मेहता के पिता महेश्वर मेहता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे. उस समय जनता दल के प्रत्याशी रविंद्र चरण यादव ने महेश्वर मेहता को पराजित कर विजय का ताज अपने सर पर पहना था.
अब 25 वर्ष बाद महेश्वर मेहता के पुत्र निरंजन मेहता ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे. डा रविंद्र चरण को पराजित कर अपने पिता के पराजय का बदला वसुल किया है. ज्ञात हो कि बिहारीगंज विधान सभा से निर्वाचित निरंजन मेहता का परिवार राजनीतिक रूप से समृद्ध माना जाता है. इनके चाचा सिंहेश्वर मेहता उदाकिशुनगंज विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ मिश्रा अपने मुख्यमंत्री काल में इनके घर पर रह कर कोसी के चुनाव की रणनीति तय किया करते थे. हालांकि बाद के समय में निरंजन डा रविंद्र चरण के खासम खास के रूप में नजर आते थे. लेकिन वर्ष 2009 के बाद लगातार जदयू कार्यकर्ता बन कर पार्टी के लिए समर्पित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन