मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र

Published at :08 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र

मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र —- मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र—–मधेपुरा विधानसभा सीट पर शुरू से ही ज्यादातर समाजवादी विचारधारा आधारित दलों का वर्चस्व रहा है. यही कारण रहा कि जब यहां पहली बार 1957 में विधानसभा के चुनाव हुए तो यहां के लोगों ने भूपेंद्र नारायण मंडल का साथ दिया. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल […]

विज्ञापन

मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र —- मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र—–मधेपुरा विधानसभा सीट पर शुरू से ही ज्यादातर समाजवादी विचारधारा आधारित दलों का वर्चस्व रहा है. यही कारण रहा कि जब यहां पहली बार 1957 में विधानसभा के चुनाव हुए तो यहां के लोगों ने भूपेंद्र नारायण मंडल का साथ दिया. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को हराया था. मणींद्र कुमार मंडल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर हारते रहे लेकिन जब जदयू में आये तभी जीत का स्वाद चख पाये. वर्ष 2015 से पहले मधेपुरा में 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्य में बनी इसके बावजूद मधेपुरा में कांग्रेस केवल चार बार ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकी. पहली बार 1962 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल ने सोशलिस्ट पार्टी के भूप नारायण कामत को हराया था. इसके बाद 1969 में कांग्रेस प्रत्याशी भोली प्रसाद मंडल ने कमलेश्वरी प्रसाद मंडल को हराया. फिर 1985 के बाय इलेक्शन में आरपी यादव ने राजेंद्र यादव को और 1985 के ही चुनाव में भोली प्रसाद मंडल ने राधाकांत यादव को हराया था. इसके बाद कांग्रेस यहां अपनी मौजूदगी नहीं दिखा सकी. — सबसे ज्यादा राधाकांत यादव बने विधायक –मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से राधाकांत यादव तीन बार विधायक चुने गये हैं. इसके अलावा तीन के आंकड़े को कोई नहीं छू पाया. 1977 में जनता पार्टी प्रत्याशी राधाकांत यादव ने कांग्रेस के जयकृष्ण यादव को हराया. 1980 में एक बार फिर जनता पार्टी सोशलिस्ट से राधा बाबू कांग्रेस आइ के मणींद्र कुमार यादव को पराजित किया. 1990 में राधाकांत यादव ने जनता दल प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी मणींद्र कुमार मंडल को हराया. ——-विजुअल मैटर —- निवर्तमान विधायक———-प्रो चंद्रशेखर जीतते रहे : 2010 ————- 2010 में 11944 मतों के अंतर से राजद से जीते—विगत 25 साल में कब कौन जीता, हारा —– वर्ष – जीते – हारे – 2010 – प्रो चंद्रशेखर (राजद) – डा रमेंद्र कुमार रवि (जदयू)- 2005 (अक्टूबर) – मणींद्र कुमार मंडल (जदयू) – डा अशोक कुमार (राजद)- 2005 (फरवरी) मणींद्र कुमार मंडल (जदयू) – प्रो चंद्रशेखर (निर्दलीय)- 2000 – राजेंद्र प्रसाद यादव (राजद) – कपिलदेव मंडल(जदयू)- 1995 – परमेश्वरी प्रसाद निराला (जद) – राजेंद्र प्रसाद यादव (कांग्रेस)- 1990 – राधाकांत यादव (जद) – मणींद्र कुमार मंडल (कांग्रेस)—- किस दल को कितने मिलते रहे हैं वोट —- – विधानसभा चुनाव– पार्टी – 2010– 2005राजद- 72481 – 26710जदयू – 60537- 34582— मतदाता — 3 लाख पांच हजार 158 मतदाता में से विधानसभा चुनाव 2015 में 61.67 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन