आलमनगर विधानसभा क्षेत्र

Published at :08 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आलमनगर विधानसभा क्षेत्र

आलमनगर विधानसभा क्षेत्र —- आलमनगर विधान सभा क्षेत्र——आलमनगर विधानसभा सीट पर जदयू के विधायक व बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं. — निर्दलीय भी देते रहे हैं टक्कर –यूं तो आलमनगर विधान सभा क्षेत्र में राजद, जदयू, लोजपा और कांग्रेस के बीच प्रमुख […]

विज्ञापन

आलमनगर विधानसभा क्षेत्र —- आलमनगर विधान सभा क्षेत्र——आलमनगर विधानसभा सीट पर जदयू के विधायक व बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं. — निर्दलीय भी देते रहे हैं टक्कर –यूं तो आलमनगर विधान सभा क्षेत्र में राजद, जदयू, लोजपा और कांग्रेस के बीच प्रमुख मुकाबला रहा है. 2010 में जदयू ने कांग्रेस को हराया. लेकिन प्रत्याशी विशेष के तौर पर कई निर्दलीय चेहरों ने भी कड़ी टक्कर दी है. वर्ष 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में वर्तमान विधायक को चंदेश्वरी सिंह ने और 1995 के विस चुनाव में नरेंद्र नारायण यादव को राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कड़ी टक्कर दी थी. — यदु दो, विद्याकर तीन, वीरेंद्र चार बार रहे हैं विधायक — वर्तमान विधायक नरेंद्र नारायण यादव से पहले वीरेंद्र कुमार सिंह इस विस से चार बार विधायक चुने गये हैं. 1977 से लेकर 1990 तक चुनाव में उन्होंने लगातार जीत दर्ज की. इससे पहले इस विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का दबदबा रहा था. 1951 में हुए प्रथम विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से तनुक लाल यादव यहां से विधायक चुने गये थे. इसके बाद लगातार वर्ष 1957, 1962 , 1967, 1969 और 1972 में हुए चुनाव में आलमनगर कांग्रेस के मजबूत गढ़ के रूप में स्थापित हो गया. यदुनंदन झा दो बार और विद्याकर कवि लगातार तीन बार विधायक बने. लेकिन 1977 के चुनाव में वीरेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस के वर्चस्व को तोड़ते हुए जेएनपी से अपनी जीत दर्ज करायी. ——-विजुअल मैटर —- निवर्तमान विधायक———-नरेंद्र नारायण यादवजीतते रहे : 1995, 2005 (दोनों चुनाव) तथा 2010 ————-2010 में 42,345 मतों के अंतर से कांग्रेस से जीते— कब कौन जीता, हारा —– वर्ष – जीते – हारे – 2010 – नरेंद्र नारायण यादव (जदयू) – लवली आनंद (कांग्रेस)- 2005 (अक्टूबर) – नरेंद्र नारायण यादव (जदयू) – चंदेश्वरी सिंह (लोजपा)- 2005 (फरवरी) नरेंद्र नारायण यादव (जदयू) – चंदेश्वरी सिंह (निर्दलीय)- 2000 – नरेंद्र नारायण यादव (जदयू) – राजेंद्र सिंह (राजद)- 1995 – नरेंद्र नारायण यादव (जद) – राजेंद्र सिंह (निर्दलीय)- 1990 – वीरेंद्र कुमार सिंह (जद) – राजेंद्र सिंह (सीपीआई)—- किस दल को कितने मिलते रहे हैं वोट —- – विधानसभा चुनाव– पार्टी – 2010– 2005जदयू – 64967 — 24,808कांग्रेस- 22,622 – 14,357लोजपा 21, 612 – 8595— मतदाता — 3 लाख 13 हजार 353 मतदाता में से विधानसभा चुनाव 2015 में .61.96 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन