सीरिया: हवाई हमल में 23 की मौत

Published at :08 Nov 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया: हवाई हमल में 23 की मौत

सीरिया: हवाई हमल में 23 की मौतएजेंसियां, डूमा. सीरिया के डूमा कस्बे में शनिवार को बाजार में हवाई हमले में 23 नागरिकों की मौत हो गयी. नागरिकों का कहना है कि हवाई हमले रूसी फाइटर जेट्स द्वारा किये गये. ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट से इस हमले की जानकारी मिली है. […]

विज्ञापन

सीरिया: हवाई हमल में 23 की मौतएजेंसियां, डूमा. सीरिया के डूमा कस्बे में शनिवार को बाजार में हवाई हमले में 23 नागरिकों की मौत हो गयी. नागरिकों का कहना है कि हवाई हमले रूसी फाइटर जेट्स द्वारा किये गये. ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट से इस हमले की जानकारी मिली है. हमले वाले क्षेत्र डूमा विद्रोहियों के कब्जे में है. हमले में मारे गये छह बच्चे सीरिया की राजधानी दमिश्क से डूमा कस्बा ज्यादा दूर नहीं है. यहां के बाजार में हमेशा काफी भीड़ रहती है. ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, 30 सितंबर से सीरिया में हवाई हमले कर रहे रूसी जेट्स ने ही इस हमले को अंजाम दिया. मारे गये लोगों में छह बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं. रूसी अधिकारियों का इनकारदूसरी ओर, रूसी अफसरों ने सिविलियन इलाके में हवाई हमले की बात से इनकार किया है. रूसी अफसरों ने कहा कि वे केवल आतंकी संगठन पर हमले करते हैं. वहीं, ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि रूस के हमलों में आतंकियों से ज्यादा आम नागरिक मारे गये हैं. चार साल से जारी है सिविल वार सीरिया में बीते करीब चार साल से सिविल वॉर जारी है. वहां फ्री सीरियन आर्मी जैसे कई ग्रुप राष्ट्रपति असद की सेना से लड़ रहे हैं. इस्लामिक स्टेट ने भी सीरिया के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है. तराई क्षेत्र पर कब्जे की कोशिश कर रहा है भारत : नेपालएजेंसियां, काठमांडू: नेपाल के उपप्रधानमंत्री सीपी मैनाली ने भारत पर नेपाल के तराई क्षेत्र में कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उपप्रधानमंत्री सीपी मैनाली ने कहा है कि भारत नेपाल को कमजाेर करने में लगा है. उन्होंने कहा कि अगर भारत नेपाल को दबाने की कोशिश की, तो हम इसके खिलाफ संघर्ष को तैयार हैं. भारतीय मूल के मधेशियों द्वारा भारत सीमा पर प्रमुख व्यापार मार्गों की नाकाबंदी भारत की ही साजिश है. वह तराई क्षेत्र को नेपाल से अलग कर कब्जा करना चाहता है. वहीं, यूसीपीएन के पुष्पकमल दहल प्रचंड ने कहा कि भारत की अघोषित नाकेबंदी से पैदा हुए दबाव का मुकाबला करने को नेपाली जनता तैयार है. कहा कि नेपाल ने अपना संविधान लागू करके गलती नहीं की है. इसके लिए भारत को हमें दंडित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. संविधान में भारतवंशी मधेशियों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है. अब बांग्लादेश से ईंधन आयात करेगा नेपाल नेपाल विमान सेवा को बनाए रखने के लिए बांग्लादेश से ईंधन आयात करेगा. नेपाल ने निजी एजेंसी से करार किया है. मधेशी आंदोलन के कारण भारत से ईंधन सहित जरूरी सामग्री का आयात बंद होने के बाद पड़ोसी देश ईंधन की किल्लत का सामना कर रहा है. चीन से भी उसने सात व्यापारिक मार्ग खोलने का करार किया है. एक बच्चे की नीति से चीन को हुआ भारी नुकसानएजेंसियां, बीजिंग. चीन को एक बच्चे की नीति ने भारी नुकसान पहुंचाया है. 29 अक्टूबर को चीन की सरकार द्वारा एक बच्चे की नीति समाप्त करने की सबसे तेज प्रतिक्रिया शेयर बाजार पर हुई थी. मीड जॉनसन न्यूट्रीशन जैसी बच्चों के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के शेयर उछल गये. निवेशकों ने चीन में अधिक बच्चों के जन्म लेने की आशा में इन कंपनियों में पैसा लगाया है. वैसे, उन्हें निराशा हाथ लगने की संभावना है. वर्ष 1970 के दशक में एक बच्चे की नीति लागू होने से पहले औसत चीनी महिला के पांच बच्चे होते थे. आबादी तीन प्रतिशत वार्षिक की दर से बढ़ रही थी. दस वर्ष से कम समय में अकाल के कारण चार करोड़ 50 लाख लोगों की मौत हो गयी. इस बीच जनसंख्या नियंत्रण की नीति जबरन लागू कर दी गयी. एक बच्चे की नीति का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया. सरकार की अनुमति से लाखों गर्भपात कराये गये.चीन के सामने खड़ी हुई कई चुनौती: चीन के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गयी. केवल एक बच्चे की नीति के कारण लोगों ने लड़के को वरीयता दी. बालिका भ्रूण को गर्भपात से गिरा दिया गया. अनुमान है, कोई तीन करोड़ बालिकाओं का जन्म रोक दिया गया. महिलाओं के अनुपात में गिरावट के कारण लाखों चीनी पुरुष विवाह से वंचित रह गये. इधर, बूढ़ों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी. चीन में एक पोते को दो माता-पिता और चार दादा-दादियों की जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है. वर्ष 2050 तक तीन में से एक चीनी 60 वर्ष से अधिक आयु का हो जायेगा. 43 करोड़ लोग वृद्ध हो जायेंगे. वृद्ध देश धीमी गति से विकास करते हैं. जापान जैसे धनी देश इस समस्या से जूझ रहे हैं. वर्ष 2013 में सरकार ने घोषणा की कि जिन वयस्कों का एक बच्चा है, उन्हें दो बच्चों को जन्म देने की अनुमति है. लेकिन, एक करोड़ दस लाख पात्र नागरिकों में से केवल 15 लाख लोगों ने इसके लिए आवेदन दिये थे. चीन के परिवार नियोजन आयोग के 2008 के सर्वे में पाया गया कि केवल 19% लोग एक से अधिक बच्चा चाहते थे. चीन की स्थिति जापान, दक्षिण कोरिया, इटली या जर्मनी से अलग नहीं है. ये देश वृद्ध हो चुके हैं. यहां प्रजनन दर प्रति महिला 2.1 जन्म से कम है. महिलाएं अधिक शिक्षित, शहरी और संपन्न होने पर कम बच्चों को जन्म देना चाहती हैं.ट्रांसजेंडर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट: ट्रिक्सी बनीं मिस ट्रांसजेंडर्स इंटरनेशनल क्वीनएजेंसियां, पटाया (थाईलैंड): ट्रांसजेंडर्स का सबसे बड़ा ब्यूटी कॉन्टेस्ट माने जाने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन 2015 की विनर फिलीपींस की ट्रिक्सी मैरीस्टेला हैं. शुक्रवार रात पटाया में हुए इस कॉन्टेस्ट में ट्रिक्सी ने 17 देश की 26 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ा. ब्राजील की वैलिशिया डोमिनिक फराज फर्स्ट रनर अप, जबकि थाईलैंड की सोपिडा सेकंड रनर अप रहीं. कॉन्टेस्ट की शुरुआत 2004 से हुई थी. ट्रिक्सी इसे जीतने वालीं फिलीपींस से दूसरी कंटेस्टेंट हैं. इससे पहले, 2012 में फिलीपींस की केविन बैलट ने यह खिताब जीता था. जाने ट्रिक्सी को मनीला की रहने वाली 29 साल की ट्रिक्सी यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपींस से यूरोपियन लैंग्वेजेज डिपार्टमेंट से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की हैं. उन्हें वॉयलिन बजाना बेहद पसंद है.ट्रिक्सी ने इसी साल फिलीपींस में हुए मिस गे मनीला खिताब भी जीता था.पाकिस्तानः इमारत दुर्घटना में 23 की मौतएजेंसियां, लाहौर : पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक कारखाने की निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और 150 श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है.बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अख़बार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि मलबे से रोने और बचाने की आवाज़ें आ रही हैं.बीबीसी संवाददाता अंबर शम्सी को सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आशंका है कि 150 लोग मलबे में दबे हैं.कारखाने की इस इमारत के दो मालों पर काम हो रहा था जबकि तीसरा बनाया जा रहा था.Image copyrightAFPख़रीदारी के लिए थैले बनाने वाला यह कारखाना लाहौर शहर के बाहरी इलाक़े में सुंदर औद्योगिक एस्टेट में स्थित है.समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है. सरकारी टीवी के अनुसार 45 घायल लोगों को इलाक़े के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है.Image copyrightAFPपकिस्तानी सेना ने कहा है कि बचाव कार्य में शामिल होने के लिए इंजीनियरों और विशेषज्ञों के एक दल को तैनात कर रही है.आपातकालीन सेवा दल का कहना है कि राहत कार्य इसलिए जटिल हो गया है क्योंकि वह भारी मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे फंसे हुए लोग घायल हो सकते हैं.हवाई हमले में 5 आतंकवादियों की मौत, 3 घायलइस्लामाबाद: पाकिस्तान के कबायली इलाके में शनिवार को सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए और कई आतंकवादी ठिकानें नष्ट हो गए।‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य विमानों ने खैबर एजेंसी में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और अन्य तीन घायल हो गए। मृत आतंकवादियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। तिराह घाटी प्रसिद्ध तोरा बोरा पहाड़ और बारा मैदानों के बीच पाकिस्तान-अफगान सीमा पर स्थित है, जो प्रांतीय राजधानी से जुड़ता है। इस प्रकार यह एक अनोखा सामरिक ठिकाना है। गौरतलब है कि 2014 में कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब और राष्ट्रीय कार्य योजना की शुरू की गई थी। पाकिस्तान में अफगान सीमा से लगे तालिबान ठिकानों के खिलाफ सैन्य हमले और आतंकवाद से निपटने की सरकारी पहलों के संयुक्त प्रभाव के कारण इस साल यहां हमलों की संख्या लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन